फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: पढ़ें 03 से 09 फरवरी तक का अपना भविष्यफल

Mon, 03 Feb 2020 10:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 03 Feb 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 03 to 09 Feb know prediction of your zodiac sign
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 03 से 09 फरवरी 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

Weekly Horoscope 03 to 09 Feb know prediction of your zodiac sign
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास आपको सफलता दिलाएगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। तार्किक वार्ता से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देगी। व्यापार में हालात पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह सबसे अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।

Weekly Horoscope 03 to 09 Feb know prediction of your zodiac sign
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

राजनीति करने वाले जातकों को नयी दिशा एवं दिशानिर्देश मिलेंगे। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी करने वालो के लिये तरक्की के अवसर बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनातनी का मौहाल होगा। बच्चों के साथ खेलना सामान्य और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। प्रेमी युगल कहीं बाहर की जाने की योजना बना सकते हैं। इस समय आप जोड़ों के दर्द से राहत महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 03 to 09 Feb know prediction of your zodiac sign
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहेगा। व्यवसायिक और आर्थिक पक्ष में गिरावट का अनुभव किया जा सकता है । झूठे आडम्बर को अपनी शान शौकत न बनाएं। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। आपके जीवन-साथी की सेहत आपकी चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की अत्यधिक जरूरत पड़ सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। प्रेम सम्बन्ध में तनातनी का माहौल रहेगा। अपने प्रिय के साथ अच्छी तरह बर्ताव करें। ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 03 to 09 Feb know prediction of your zodiac sign
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। दोस्तों का साथ राहत देगा। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों। अगर आप अपनी जबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकती है। नौकरी में बेवजह किसी से न उलझें। आपके जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आप अपने प्रिय से प्रेम का इजहार अवश्य करें। हार्निया के रोगी अपना खास ख्याल रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed