फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरवरी मासिक राशिफल 2020: इस महीने किसकी कटेगी चांदी, किसके हाथों में होगी सफलता की चाबी

Sun, 02 Feb 2020 05:41 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 02 Feb 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
February horoscope 2020 in hindi
फरवरी मासिक राशिफल 2020 - फोटो : rashifal

पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए फरवरी 2020 का मासिक राशिफल। देखें इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

February horoscope 2020 in hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

इस अवधि में संतान आपके सम्मान में कमी कर सकती है। पर यह स्थिति लम्बे समय तक नहीं रहेगी। इसलिए आप इसे गंभीरता के साथ न लें। पारिवारिक तनाव आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों पर आपका क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। मास के मध्य समय में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी। प्रेमी के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था। वह अब दूर हो जायेगा। यह समय स्नेह व मित्रताओं के अनुकूल है। परन्तु फिर भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जो रिश्ते बनाएं, उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करें। इससे आपका सम्मान बना रहेगा। इस समय में बन रहा निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है। परन्तु यह स्थिति अल्प समय के लिये है, इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। इस मास स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां कम ही होंगी। माता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें। मास के मध्य की अवधि में माता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताएं बढा सकती है। इस समय आपके अपनी माता से वैचारिक मतभेद, परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है। 

February horoscope 2020 in hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मास की इस अवधि में आप अपने परिवार की सहमति के विपरीत जाकर आप प्रेमी के साथ विवाह संबन्धी कदम उठा सकते है। आपके लिये उचित रहेगा कि आप ऎसा कोई भी निर्णय बेहद सोच- समझ कर करें। मास मध्य में आप अपने मित्रों के साथ आप भ्रमण के लिये जा सकते हैं। दांम्पत्य जीवन में इस समय, स्नेह की कमी हो सकती है। दैनिक जीवन के कार्यो को लेकर ग्रहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहनी की संभावनाएं बन रही है।इस महीने के शुरू में आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परन्तु माता का स्वास्थ्य इस समय में आपके लिये चिन्ताएं लेकर आ सकता है। महीने के शुरु में व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। बडी योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप में से कुछ व्यवसाय विस्तार हेतु विदेश यात्राओं पर जा सकते है। किन्तु व्यावसायिक व्यय अत्यधिक बढ़ जाएंगे। इन व्ययों का अधिकतर भाग व्यर्थ रहेगा। मास अन्त में योजनाओं पर आपकी व्यक्तिगत देख-रेख बनी रहने से पुरुषार्थ बनाये रखने से योजनाओं में गति बनी रहेगी। कार्यो के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण इस अवधि की बाधाओं में कमी करेगा। प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। मास अंत में वितीय विषयों में बाधाओं के योग बने हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
February horoscope 2020 in hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मास के शुरू में आप स्वयं को विवाहेत्तर संबन्धों से दूर रखने का प्रयास करें। माह की शुरुआत से ही इस विषय से संबधित परेशानियां आरम्भ हो सकती है। सामान्यता जीवनसाथी के साथ जो तनाव की स्थिति बनी हुई है, वह इस समय में बढ़ सकती है। ऐसे में अगर दोनों ही रिश्तों से अधिक अहम भाव को महत्व देंगे तो ग्रहस्थ जीवन की स्थिति गंभीर होने की संभावना बन रही है। मास अन्त में आप अपनी ओर से रिश्तों को मधुर बनाने का प्रयास कर सकते है। इस कार्य में अपनी माता कि सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रेम विषयों के लिए इस मास का आरम्भिक समय अनुकूल रहेगा। पहले की अपेक्षा इस समय आप प्रेम प्रसंगों की स्वयं पहल कर सकते है। परन्तु निर्णय सोच- समझ कर लेने की आवश्यकता है। अन्यथा इस सम आपको प्रेम प्रसंगों में कष्ट प्राप्त हो सकते है। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। इस अवधि में पहले से किये गये कार्यो के लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे। इस समय में शहर के आसपास के क्षेत्रों की यात्राएं व्यावसायिक सफलताएं दे सकती है। मास के मध्य भाग में आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने के योग है। बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें, घाटा लग सकता है और आपका करियर भी प्रभावित हो सकता है। प्रतियोगियों को लेकर चिन्तित न हों, वे आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। जॉब में बदलाव के प्रयास किये जा सकते है। इस मास आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो जाएंगे। 

विज्ञापन
February horoscope 2020 in hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

व्यवसायिक सफलता के पक्ष से मास के शुरु में कार्यक्षेत्र पर आपकी व्यस्तता पूर्ण रूप से  बनी रहेगी। कार्य की तकनीकों में परिवर्तन किया जा सकता है। आधुनिक पद्वतियों को व्यवसायिक क्षेत्र में प्रयोग करना इस समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी प्राप्ति या स्थानान्तरण के संदर्भ में  इस समय प्रयास कर सकते है।मास अन्त में ऋण लेन-देन के कार्य सरलता पूर्वक किये जा सकते है। व्यवसायिक यात्राएं आपके व्ययों की अधिकता का कारण बन सकती है। आत्मविश्वास कि स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र की बाधाओं में कमी आयेगी। इस समय में शेयर बाजार में धन विनियोजन करना उचित नहीं है। 
इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यवसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी का अवसर बनेगा। सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। मास मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त तक समय को अनुकूल होने में समय लग सकता है। मास अंत में आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते  सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस मास  आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवन साथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते है। इस मास प्रेम विषयों को विवाह का रुप दिया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed