मेष राशि
ज्योतिष गणना (01 से 07 फरवरी तक): फरवरी के पहले सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में और सुधार आने के फल स्वरुप सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 2 तारीख को रहें जरा बचके।
अपने सौम्य स्वभाव और उदार व्यक्तित्व के बलपर कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में प्रतीक्षित पड़े कार्यों में थोड़ा और विलंब लगेगा। सप्ताहांत ग्रह गोचर अनुकूल होने के परिणाम स्वरुप विषम परिस्थितियां समाप्त होंगी। 4 तारीख को रहें जरा बचके।
सप्ताह का आरंभ आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आय के साधन बढ़ेंगे। निक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग भी मिलेगा। सप्ताहांत कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।