फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
यह सप्ताह व्यावसायिक और आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। आपका आत्म-विश्वास आपको अपने कार्यस्थल पर विजय दिलवाता रहेगा। आपको सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। वरिष्ठ और शक्तिशाली लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। इस समय असीमित लाभ के स्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कुछ विरोधी आपको परेशानी में डाल सकते हैं लेकिन आप जल्द ही उन पर पकड़ बना लेंगे।
इस सप्ताह आपको तरह-तरह के लाभ मिलेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। आपका आत्मविश्वास और आपकी मेहनत लाभ के कुछ नए रास्ते खोलेगी। लेकिन कुछ मनोरंजक यात्राओं में धन खर्च भी हो सकता है। यदि आपने कहीं निवेश कर रखा है तो वहां से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग कुछ घरेलू मामले ऐसे आ सकते हैं जिन पर न चाहते हुए आपको धन खर्च करना पडे। इस समय कुछ खर्चे दवाओं पर भी हो सकते हैं।
आर्थिक लाभ में स्थिरता बनाये रखने के लिये आप को में पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आत्मविश्वास आपकी व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिये सकारात्मक रहेगा। आपकी योग्यता और अनुभव आपको सहकर्मियों का सहयोग दिलवा सकती है। इस अवधि में आप अपने साहस से अपने प्रतियोगियों को प्रबन्ध और निति – निपुणता के प्रयोग द्वारा शान्त रख पायेंगे। परन्तु इस अवधि में बढे़ हुए व्यावसायिक व्यय आपकी चिन्ता का कारण हो सकते हैं।
इस सप्ताह के दौरान चीजें अपेक्षाकृत परिणामदायक नहीं रहेंगी। इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। समय आपके लिये अनुकूल नहीं है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं I ठेके संबंधित निर्माण कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। कोई भी फ़ैसला लेने के पहले अच्छी तरह विचार कर ले , क्योंकि आपके फ़ैसले का असर सिर्फ आप पर नहीं आपके अपनों पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घूमने फिरने के लिए ये अच्छा समय है।