यह हफ्ता ज्योतिषीय दृष्टि से हर किसी के लिए खास है क्योंकि इस हफ्ते नया संवत् शुरु होने जा रहा है। आइए देखें हिन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा।
हिन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खुशियां इन 6 राशि वालों के लिए
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशिः यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। विशेषकर भावनात्मक रुप से आप परेशानी महसूस कर सकते हैं इसका कारण किसी गलतफहमी की वजह से करीबी से मनमुटाव होना हो सकता है। जीवन के अन्य पहलुओं में भी एक खिंचाव सा एक कठिनाई महसूस होगी हालांकि प्रत्यक्ष रुप से इसका कोई कारण भी न दिखाई दे। लेकिन यदि आप संयम रखते हुए हर पहलु पर विचार करेंगें तो इसका समाधान आप आसानी से कर सकते हैं। वहीं जरुरत के समय अपने प्रियजनों को आप अपने पास ही पायेंगें। सप्ताहांत तक आपकी स्थिति काफी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।
हिन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खुशियां इन 6 राशि वालों के लिए
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशिः इस सप्ताह आप अपने स्वभाव में एक चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आपका झुकाव भी नकारात्मक विचारों व क्रियाओं की और ज्यादा रहे। आपके व्यवहार से आपके संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आपके स्वभावों में आये इन बदलावों के कारण आप कुछ ऐसे कार्य भी कर सकते हैं जिन्हें आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ऐसे में व्यावसायिक रुप से आप थो़ड़ा सचेत रहें और हो सके तो अपनी योजनाएं कुछ समय के लिये स्थगित कर दें। कार्यस्थल पर भी आपको अपने कार्यों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस सबके बीच आपके लिये अच्छी खबर ये है कि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी।
हिन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खुशियां इन 6 राशि वालों के लिए
मिथुन राशिः यह सप्ताह आपके जीवन में खुशी का कोई ऐसा अवसर आ सकता है जिसके बाद आपकी जीवन शैली ही बदल जाये, जिसके बाद आप अपनी प्राथमिकताओं पर भी पुनर्विचार करें। कार्यालय में आपके कार्य की सराहना हो सकती है। वहीं व्यवसाय में भी तरक्की मिलने के आसार हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। लेकिन इस सबके बीच आपके लिये आपका व्यवहार चिंताजनक हो सकता है। आपके व्यवहार में अपनी उपल्बधियों के कारण अतिविश्वास आ सकता है। जिसके कारण आपकी प्रतिष्ठा को ठेस भी पंहुच सकती है। इसलिये अपनी उपलब्धियों की खुशी मनाएं और सहयोगियों का शुक्रिया करें।
हिन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खुशियां इन 6 राशि वालों के लिए
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः इस सप्ताह आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। यदि आप वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको इससे बेहतर अवसर मिलने की संभावाना है। इस सप्ताह अाप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नई उर्जा भी महसूस करेंगें। यदि आप ने पहले से यात्रा की कोई योजना बना रखी है तो यह यात्रा आपकी एक बेहतरीन यादगार साबित हो सकती है। व्यवासायियों के लिये किसी नई परियोजना की शुरुआत करने या निवेश करने के लिये यह बहुत ही बेहतर समय है। आपकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहने की संभावना है। हालांकि आपकी जेब हल्की हो सकती है लेकिन उसका सामर्थ्य आपमें हैं। व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहने के आसार हैं।