इस हफ्ते बुध अपनी राशि मिथुन में आ रहे हैं तो मंगल सीधी चाल से चलने जा रहे हैं। चन्द्रमा का गोचर मीन, मेष, वृष और मिथुन राशि में होगा ऐसे में आपके लिए हफ्ता कैसा रहेगा। क्या आपको धन का लाभ मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिलेगी देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
मेष राशिः ध्ान और व्यवसाय के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है आपके लिये सप्ताह की शुरुआत किसी व्यक्तिगत मसले को लेकर चिंतित होने से हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप इस चिंता को दूर कर सकते हैं। स्वास्थय को लेकर इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। घुटनें और पैर के दर्द से पीड़ित रहने की संभावना है। लापरवाही न बरतें जरा सा भी लक्षण दिखाई दे तो चिकित्सक से परामर्श करें। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं भले ही आपको अपने साथी के साथ बिताने के लिये कम समय मिले लेकिन आपकी खुशी के लिये यह पर्याप्त होगा। वित्त और व्यवसाय के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं।
वृष राशि: आर्थिक रुप से इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी मुश्किल हो सकती है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी सारी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है। हो सकता है काम के दबाव के कारण अपने परिवार के लिये पर्याप्त समय निकालना आपके लिये मुश्किल हो। आपके घर के कुछ कार्य भी स्थगित करने पड़ सकते हैं। घरवालों की थोड़ी बहुत नाराजगी भी आपको झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी को अपनी वास्तविक स्थिति से अवगत करवायें बेहतर महसूस होगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन सप्ताहांत तक आपकी इस परेशानी का समाधान भी हो सकता है। हो सके तो अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।
मिथुन राशि: अपने आस-पास एक नकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक नकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें यह आपके लिये नुकनदायक हो सकता है। अपने व्यवहार में संयम लाने की कोशिश करें। संबंधों को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। गलतफहमियां होने के पूरे आसार हैं। यदि आप बात-बात पर दूसरों को टोकते हैं उनके कार्यों में गलती निकालते रहते हैं तो आपको अपनी इस आदत में भी सुधार करने पर विचार करना चाहिए। व्यवसायी जातक परियोजना पर योजना के साथ-साथ उसे लागू करने पर ध्यान दे सकते हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता लाने के लिये आप थोड़ा समय ध्यान करने में भी लगा सकते हैं।
कर्क राशिः सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर हो सकता है आपको तय समय पर लक्ष्य तक पंहुचने में थोड़ी मुश्किल हो लेकिन कड़ी मेहनत से आप इसे भी हासिल कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो उसके सिरे चढ़ने की उम्मीद भी इस सप्ताह की जा सकती है। बहुत दिनों के बाद अपने किसी खास दोस्त से मिलना भी आपके लिये इस सप्ताह एक यादगार पल हो सकता है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। हर परिस्थिति में प्रियजनों के करीब होने का अहसास भी आपकी खुशी का कारण हो सकता है।