Shani Chandra Yuti 2026: 20 नवंबर को चंद्रमा और शनि की युति से विष योग का निर्माण होने जा रहा है। चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही यह अशुभ योग बनेगा। दरअसल, शनि देव पहले से ही मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में विष योग को चुनौतीपूर्ण माना गया है। इसका प्रभाव विशेष रूप से मेष, सिंह और मीन राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान इन तीनों राशियों को किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी और विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं।
शनि-चंद्र युति: 20 नवंबर को बनेगा विष योग, इन तीन राशि के जातक रहें सावधान, जानें बचाव के उपाय
Vish Yoga November 2026: ज्योतिष शास्त्र में विष योग को चुनौतीपूर्ण माना गया है। इस दौरान इन तीनों राशियों को किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी और विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा और शनि की युति बारहवें भाव में बनने जा रही है। ज्योतिष में इस भाव को खर्च, हानि और विदेश यात्रा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में विष योग के प्रभाव से आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ने की आशंका है। इसलिए इस समय अपने बजट का ध्यान रखें और गैरजरूरी खरीदारी से बचें।
कुछ जातकों को नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ध्यान और योग का अभ्यास करना लाभकारी रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें और अधिक तैलीय या बाहर के भोजन से दूरी बनाए रखें। यात्रा के दौरान अपने सामान और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। इस योग के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की कुंडली के आठवें भाव में विष योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में अष्टम भाव को अचानक होने वाली घटनाओं, बाधाओं और अनिश्चितताओं से संबंधित माना जाता है। ऐसे में आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। किसी को पैसा उधार देने या आर्थिक लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। संभव हो तो ऐसे मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन शिक्षकों और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मददगार साबित होगा। विष योग के प्रभाव को कम करने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए विष योग का निर्माण लग्न भाव यानी प्रथम भाव में होगा। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। आपके बनते हुए कामों में रुकावटें आने की आशंका भी है। मानसिक तनाव, उदासी और बेवजह की चिंता आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश करें।
आर्थिक मामलों में कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जरूरत पड़ने पर जीवनसाथी या माता-पिता से सलाह लेना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं। इस समय धैर्य से काम लें और महत्वपूर्ण निर्णयों को कुछ समय के लिए टालना बेहतर हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए मीन राशि के जातकों को काले तिल का दान करना चाहिए।
सूर्य नक्षत्र गोचर: देवउठनी एकादशी पर सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
