Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन समय-समय पर सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है। 29 जुलाई 2026 को सुख, वैभव, प्रेम, कला, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ जातकों को धन लाभ, करियर में सफलता, सामाजिक प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। आइए जानते हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन पर 29 जुलाई 2026 के बाद शुक्र ग्रह की विशेष कृपा बरस सकती है।
Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से शुरू होगा सुनहरा दौर, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र दिलाएंगे सफलता और सम्मान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:48 PM IST
सार
Shukra Gochar 2026: जुलाई के अंत में शुक्र ग्रह की विशेष कृपा से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। जानें गोचर की तारीख, प्रभाव और धन, करियर व सुख-सुविधाओं से जुड़े शुभ संकेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन