फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit: शनि की राशि कुंभ में गोचर से शुक्रदेव इन तीन राशि वालों की बदल सकते हैं भाग्य

Tue, 24 Jan 2023 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 Jan 2023 07:36 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit In Kumbh Rashi These Zodiac Sign will be lucky
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला

Venus Transit In Kumbh Rashi : जीवन में सुख और वैभव प्रदान करने वाले शु्क्र ग्रह 22 जनवरी को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र ग्रह 22 फरवरी तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि की अपनी यात्रा का शुरू करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुंभ राशि पर शनि का स्वामित्व प्राप्त है और शुक्र-शनि ग्रह आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से जातको के जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है वहीं शनिदेव न्याय और कर्मफलदाता हैं जो व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शुक्र के शनि की राशि कुंभ में रहने से कुछ राशि वालों का बहुत ही फायद मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां...



Weekly Horoscope (23-29 Jan): माह का अंतिम सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Venus Transit In Kumbh Rashi These Zodiac Sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
नौकरी और व्यापार के लिहाज से शुक्र का कुंभ राशि में गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। नई नौकरी के कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रूका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। धार्मिक आस्था में बढ़ोत्तरी होगी। शुक्र का गोचर कर्म भाव में होने की वजह से आपके मेहनत का अच्छा नतीजा आपको प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत है। जो लोग नौकरी पेशा उनके लिए बेहतर मौके उनका इंतजार कर रहे हैं। इन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिस कारण से इनका ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
 
Venus Transit In Kumbh Rashi These Zodiac Sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पाचंवें भाव मे हुआ है। कुंडली के अनुसार यह पांचवां स्थान उच्च शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध का माना जाता है। शुक्र का शनि की राशि में परिवर्तन कई तरह के लाभ के संकेत दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है। यह गोचर उच्च शिक्षा में  महत्वपूर्ण लाभ दिलाएगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए यह समय शुभ रह सकता है। वहीं प्रेम-संबंधों के लिए शुक्र का गोचर रोमांस और घूमने के लिए अच्छा रहेगा। इस गोचर से संतान के सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit In Kumbh Rashi These Zodiac Sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनके सुख स्थान पर हुआ है। ऐसे में यह राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला हो सकता है। सुख और और ऐशोआराम के साधनों में इजाफा देखने को मिल सकता है। इस गोचर के आपको कोई लग्जरी चीज के खरीदने का मौका मिल सकता है। जमीन-जायदाद और मकान की खरीद-फरोख्त में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। अचानक से धन लाभ के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed