सृष्टि के महान ग्रह शुक्र धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 15 दिसंबर को सायं 5 बजकर 55 मिनट पर अपने मित्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 8 जनवरी तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही शनिदेव की दोनों राशियों मकर एवं कुंभ के लिए इनके द्वारा राजयोग निर्मित होगा, जिसके फलस्वरूप इन राशियों के लिए संकल्प सिद्धि एवं विलासिता संबंधी सभी वस्तुओं की पूर्ति होगी।
15 दिसंबर को शुक्र का मकर राशि में प्रवेश, दो राशियों के लिए बना राजयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलित ज्योतिष में शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह का परिवर्तन फलित ज्योतिष में अत्यधिक महत्व रखता है क्योंकि शुक्र ही भौतिक वस्तुओं के कारक हैं और हर जीव की उत्पत्ति में इनका सूक्ष्म योगदान रहता है। इनके द्वारा निर्मित शुभ योगों के फलस्वरूप खाद्य पदार्थ की सभी वस्तुओं में मंहगाई नियंत्रण में आएगी। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्चराशिगत और कन्या राशि में नीचराशिगत संज्ञक होते हैं। इनका शुभ-अशुभ राशि परिवर्तन जीव जगत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहता है इसीलिए आपकी राशि पर इस परिवर्तन का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- आपकी राशि से दशम भावगत शुक्र कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस में आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छा अवसर है। विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनियों से भी लाभ होगा। महिला वर्ग के लिए यह परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि, कार्यक्षेत्र में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा उनके लिए नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं लाभ उठाएं।
वृषभ राशि- आपके राशि स्वामी शुक्र का भाग्य भाव में जाना कामयाबी के नए अवसर तो उपलब्ध कराएगा ही भाग्य वृद्धि के नए द्वार भी खोल देगा। विदेश यात्रा हेतु वीजा आदि आवेदन करना चाह रहे हो तो संयोग अच्छा है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और कार्य बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। मकान वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग है। कम प्रयास में अधिक सफलता मिलेगी अवसर को हाथ से ना जाने दें।
मिथुन राशि- राशि से अष्टमभाव में शुक्र मिलाजुला फल देंगे, शुक्र बड़े रहस्यवादी ग्रह हैं इन्हें समझना आसान नहीं है इसलिए आपके साथ चलने वाले भी आपको हानि पहुंचा सकते हैं अतः सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचे और व्यर्थ के विवादों में न उलझें। यहां पर शुक्र प्रतापी योग भी बनाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपके मान सम्मान की वृद्धि भी होगी। प्रेम संबंधों के मामलों में संयम बरतने की आवश्यकता है। कर्ज के लेन-देन से भी बचें।