पढ़ें 10 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।
अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
मेष राशि का दैनिक राशिफल:- आज के दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों, स्नेहजनों के साथ मेल-मिलाप होगा। परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनदुःख के प्रसंग भी बन सकते है। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्र भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए वाणी पर संयम रखें। घर, परिवार तथा मित्र-समूह और व्यावहारिक कार्यक्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने में दिन के उत्साह का संतुलन बना रहेगा।
वृष राशि का दैनिक राशिफल:- आपके मन की दुविधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु दोपहर के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण खुशमय रहेगा।
4 of 13
मिथुन राशि का दैनिक राशिफल
मिथुन राशि का दैनिक राशिफल:- आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुडी़ लेन-देन न करने की आवश्यकता है।
5 of 13
कर्क राशि का दैनिक राशिफल
कर्क राशि का दैनिक राशिफल:- आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मन दुःख भी हो सकता है। परंतु दोपहर के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं भी हो सकती हैं।