फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2022: 23 मई को शुक्र का मेष राशि में प्रवेश, जानें सुख और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह किन पर रहेंगे मेहरबान

Wed, 18 May 2022 07:44 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 May 2022 07:44 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit in Aries 2022 0n May 23 Know All Zodiac Signs Effect in Hindi
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : अमर उजाला

Venus Transit 2022: शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन की यात्रा समाप्त करके 23 मई की रात्रि 8 बजकर 26 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं।  इस राशि पर ये 18 जून की सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृषभ में चले जाएंगे। शुक्र ऐश्वर्य,विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी राशियों पर इनका गोचर प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Venus Transit in Aries 2022 0n May 23 Know All Zodiac Signs Effect in Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन फलदायक रहेगा। शादी-विवाह से संबंधी वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साझा व्यापार करने से बचें। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग।

Venus Transit in Aries 2022 0n May 23 Know All Zodiac Signs Effect in Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र के अशुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य विशेषकर के बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। यात्रा देशाटन का तो लाभ मिलेगा। भागदौड़ पर अधिक खर्च होगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक व्यय होगा। मकान अथवा वाहन का विक्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit in Aries 2022 0n May 23 Know All Zodiac Signs Effect in Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को भी अच्छी सफलता के योग। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
Venus Transit in Aries 2022 0n May 23 Know All Zodiac Signs Effect in Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र व्यापार में उन्नति तो प्रदान करेंगे ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति अथवा जमीन जायदाद से संबंधित विवाद हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग । विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed