फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Shani Yuti : 2 दिन बाद शुक्र और शनि की युति, इन राशियों पर पड़ सकता है संकट

Wed, 23 Apr 2025 05:08 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 05:08 PM IST
सार

Shani Shukra Effects: शुक्र और शनि की युति आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक सामंजस्य और मानसिक संतुलन को चुनौती दे सकती है। आइए जानते हैं शुक्र-शनि युति से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Venus-Saturn Conjunction on April 25 Rising challenges for these zodiac signs
Shukra-Shani Yuti - फोटो : adobe stock

Venus-Saturn conjunction: 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार  प्रातः 5 बजकर 25 मिनट पर शुक्र और शनि ग्रह 0 डिग्री अंश पर आकर पूर्ण युति बनाएंगे। वैदिक ज्योतिष में जब दो ग्रह एक ही अंश पर स्थित होते हैं, तो इसे पूर्ण युति कहा जाता है, और जब यह युति दो विपरीत प्रकृति वाले ग्रहों के बीच हो, तो इसके प्रभाव और भी गहरे और जटिल हो जाते हैं। शुक्र जहां प्रेम और विलास का प्रतीक हैं, वहीं शनि जीवन की कसौटी, धैर्य और तपस्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।


Numerology: इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे, जीवन में होते हैं सफल
इस प्रकार की विरोधी ऊर्जा का मिलन कुछ राशियों के जीवन में हलचल उत्पन्न कर सकता है। यह युति विशेषकर आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक सामंजस्य और मानसिक संतुलन को चुनौती दे सकती है। ऐसी स्थिति में सावधानी, विवेक और आत्मनियंत्रण की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं शुक्र-शनि युति किन राशियों के लिए अधिक संवेदनशील समय ला रही है और किसे विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जून तक इन राशि वालों के पास होगा पैसा ही पैसा

Venus-Saturn Conjunction on April 25 Rising challenges for these zodiac signs
Shukra-Shani Yuti - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र-शनि की युति आर्थिक दृष्टि से मुश्किलें ला सकती है। धन प्रबंधन  जैसे  अनावश्यक खर्चों का बढ़ना और निवेश में समस्याएं आ सकती हैं । इससे बचने के लिए खर्चों पर कड़ी निगरानी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के मामले में भी पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए संतुलित आहार और आराम को प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में तनाव और सीनियर से मतभेद भी हो सकते हैं, इसलिए शांति बनाए रखें और परिश्रम करते रहें।

Venus-Saturn Conjunction on April 25 Rising challenges for these zodiac signs
Shukra-Shani Yuti - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह युति सेहत के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। विशेषकर पेट की समस्याएँ, मानसिक थकान या तनाव बढ़ सकता है। इस समय हल्का भोजन और नियमित स्वास्थ्य चेकअप बेहद लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से यह समय दबावपूर्ण हो सकता है, इसलिए जोखिमपूर्ण निवेश से बचने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus-Saturn Conjunction on April 25 Rising challenges for these zodiac signs
Shukra-Shani Yuti - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि में शुक्र-शनि की युति पारिवारिक जीवन और मानसिक शांति पर असर डाल सकती है। घर के सदस्यों के साथ मतभेद और गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि संचार की कमी से संबंधों में दूरी बढ़ सकती है। इस समय नई निवेश योजनाओं से बचें और पारिवारिक मामलों में अधिक समझदारी से निर्णय लें। स्वास्थ्य के मामले में पीठ और हृदय से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Venus-Saturn Conjunction on April 25 Rising challenges for these zodiac signs
Shukra-Shani Yuti - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के लिए यह समय संचार और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है। भाई-बहनों या दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं। विवादों से बचें और संयमित भाषा का प्रयोग करें। इस दौरान यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक असंतुलन पैदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में असहमति या अपेक्षित परिणामों में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। व्यक्तिगत जीवन में भावनाओं पर काबू रखना महत्वपूर्ण होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed