Shukra Shani Yog: शुक्र-शनि का संगम लाया सौभाग्य, जानिए कौन सी 3 राशियां होंगी सबसे ज्यादा धनवान
Venus Saturn Yog: 10 जून, 2025 से शुक्र और शनि का दुर्लभ ‘एकम-एकादश योग’ शुरू हो गया है। यह योग कुछ राशियों पर खास सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, इसलिए शुक्र-शनि के इस शुभ योग का प्रभाव इस राशि के जातकों पर खास रहेगा। करियर के क्षेत्र में आपको शानदार तरक्की मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने का योग बन रहा है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो मुनाफे में वृद्धि होगी और विदेशी स्रोतों से भी आय के नए रास्ते खुलेंगे। निवेश करने पर लाभ होगा और पुराना रुका हुआ पैसा वापस आने के संकेत भी हैं। आपका पर्स धन से भरा रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में भी खुशहाली रहेगी, आपके जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध मधुर और सुदृढ़ होंगे। नए रिश्ते शुरू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग रचनात्मक सोच और योजनाओं में सफलता का संकेत देता है। आपकी विश्लेषण क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण को इस समय अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। नई नौकरी या फ्रीलांसिंग से आपकी आमदनी बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत में भी इजाफा होगा। पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्गों या माता-पिता से आर्थिक मदद मिलने की संभावना भी बनी हुई है। संपत्ति संबंधी कोई फायदा भी हो सकता है, जिससे आपके मन का तनाव कम होगा और पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं और शुक्र इस राशि के पंचम भाव के स्वामी हैं, जो बुद्धि, संतान और रचनात्मकता के कारक माने जाते हैं। इस योग के कारण आपके लिए अपने हुनर और विचारों से पैसा कमाने के नए मौके बनेंगे। स्टार्टअप, क्रिएटिव फील्ड या मीडिया से जुड़े लोग खासतौर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। रचनात्मक कामों या पार्टनरशिप के जरिए धन की आवक बढ़ेगी। ऑनलाइन या सोशल मीडिया से भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में भी तालमेल बढ़ेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।