फलित ज्योतिष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा सृष्टि के महान ग्रह शुक्र 8 फरवरी को शाम 6 बजकर 9 मिनट पर पूर्वदिशा में अस्त हो रहे हैं। ये 2 माह 10 दिन तक अस्त रहने के पश्चात 18 अप्रैल की रात्रि 11 बजकर 08 पर पश्चिम में उदय होंगे। वर्तमान समय में गोचर करते हुए शुक्र जिन राशियों के लिए शुभफल कारक होंगे उनके लिए तो इनका अस्त होना अच्छा समाचार नहीं है किंतु, जिन राशियों के लिए अशुभ फल कारक के रूप में गोचर कर रहे होंगे उन्हें इनके अशुभ प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी। इनके अशुभ होने से जीवन को सुचारू रूप से चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि इन्हीं के कृपा प्रसाद से शादी-विवाह जैसे मांगलिक संकल्प पूर्ण होते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहती है और संतान संबंधी चिंता भी समीप नहीं आती। वृषभ एवं तुला राशि का स्वामी होने के फलस्वरूप इसराशि के जातकों के लिए तो ये शुभ समाचार नहीं है। इनके अस्त होने का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
इस 8 फरवरी को शुक्र होंगे अस्त, इन पांच राशिवालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, दो राशियों को होगा जमकर फायदा
राशि से दशम कर्मभाव में अस्त हुए शुक्र का बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव आपके कार्य व्यापार पर नहीं पड़ेगा क्योंकि इस राशि में कई ग्रहों का मेल बना हुआ है अतः सूर्य के प्रभावी होने के परिणाम स्वरूप शुक्र द्वारा अशुभ प्रभाव में कमी रहेगी। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट न पैदा होने दें। विवाह संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा।
आपके भाग्यभाव में राशि स्वामी शुक्र का अस्त होना बहुत अच्छा समाचार नहीं है। कार्य व्यापार के प्रति कुछ उदासीनता आ सकती है आपमें आलस्य हावी हो सकता है। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद से दूर रहें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इनसब के बावजूद विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।
राशि से अष्टम भाव में शुक्र का अस्त होना आपके लिए अच्छा समाचार ही रहेगा क्योंकि, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और षड्यंत्र का शिकार होने से बचते रहेंगे। फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों एवं संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। माता पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें।
राशि से सप्तमभाव में अस्त शुक्र विलासिता पूर्ण वस्तुओं के सुखों में कमी ला सकते हैं । जितना मेहनत करेंगे उस अनुपात में लाभ भी कम मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी कुछ कड़वाहट आ सकती है। विवाह संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।