फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र-बुध की युति से बनने जा रहा है नीचभंग राजयोग, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Sat, 22 Feb 2025 06:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Feb 2025 06:39 PM IST
सार

शुक्र इस समय अपनी उच्च राशि मीन में मौजूद हैं और 27 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध मीन राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
venus budh yuti 2025 and make neechbhang rajyog
राजयोग 2025 - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों के अपने-अपने कारकत्व होते हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर समय-समय पर पड़ता है। ग्रहों में शुक्र को सुख, भोग विलास, ऐश्वर्य और धन का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब भी यह राशि परिवर्तन करते हैं तो इनका प्रभाव होता है। आपको बता दें कि शुक्र इस समय अपनी उच्च राशि मीन में मौजूद हैं और 27 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि बुध की नीच की राशि मानी जाती हैं। ऐसे में मीन राशि में दो प्रमुख ग्रहों की युति से लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण होगा। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में होने से मालव्य जैसा शुभ राजयोग का निर्माण हुआ है। इस तरह से बुध के नीच राशि में होने से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं बुध-शुक्र की युति से बनने वाला नीचभंग राजयोग किन-किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। 
venus budh yuti 2025 and make neechbhang rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए 27 फरवरी को बनने नीचभंग राजयोग बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। इस राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति ग्यारहवें भाव में हुआ है। बुध के अपनी नीच राशि में होने से इसका प्रभाव नकारात्मक हो सकता है लेकिन नीच भंग राजयोग से इस राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के लोगों को लंबे समय तक कार्य में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 
venus budh yuti 2025 and make neechbhang rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग का लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अवसरों की प्राप्ति होगी। मन खुश रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus budh yuti 2025 and make neechbhang rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
करियर-कारोबार में अच्छी खासी तरक्की के मिलने के योग हैं। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हे नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। इस राशि के जातकों को निवेश से अच्छा धन अर्जित करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
venus budh yuti 2025 and make neechbhang rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कार्यों में असफलता प्राप्त करने वालों को सफलता हासिल होगी। जो काम अधूरे हैं वह बुध के नीचभंग राजयोग के कारण पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हासिल होगा। समाज में आपको अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। 

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed