{"_id":"58c1295a4f1c1b5e3ddc5b67","slug":"daily-rashiphal-10th-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनु राशि के लिए शुभ है दिन, जानिए और कौन-सी राशियों के लिए अच्छा है दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
धनु राशि के लिए शुभ है दिन, जानिए और कौन-सी राशियों के लिए अच्छा है दिन
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
मेष राशि: करियर के लिए शुभ है दिन
मेष राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आज आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे। याद रखें बिना जोखिम उठाए कुछ प्राप्त नहीं होगा। अपने ग्रुप में पहचान मिलने व करियर में वृद्धी के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक करियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कुछ नकारात्मक सोच आपकी मानसिक शान्ति को बिगाड़ सकती है। इसलिए शांत रहें और तनाव कम करें। आप खुद को किसी नये कार्य में लगायें ताकि ऐसी सोच आपके दिमाग में न आये।
वृष राशि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं
वृष राशि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे। अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे। यह आपने अच्छा सोचा क्योंकि आप नहीं चाहते की कोई भी बीमारी या समस्या का इलाज ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: करियर में आर्थक लाभ के संकेत हैं
मिथुन राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप पूर्णता की तलाश में रहेंगे तो निराशा के अलावा आपको कुछ हाथ नहीं लगेगा। यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तब आज आपको विदेश जाने के लिये कहा जा सकता है। करियर में आर्थिक लाभ के नये मौके सामने आयेंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता और योग्यता दर्शाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का भरपूर फायदा उठाइये। अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: विदेश से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं
कर्क राशि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा। आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आज संभव है कि आप ये महसूस करें कि काफी वित्तीय बहिर्गमन हो रहा है क्योंकि काफी समय से विदेशी मेहमान आपके साथ हो सकते हैं। हो सकता है कि ये खर्च आपको अभी भारी लगे लेकिन आगे चलकर ये आपके लिये फायदे का सौदा साबित होने वाला है। जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से चलता आ रहा मानसिक तनाव भी खत्म हो जाएगा।