फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंटक शनि के कारण और बढ़ेगी अमित शाह और भाजपा की मुश्किलें, बड़े खतरे की आशंका

Sat, 23 Jul 2016 01:17 PM IST
सचिन मल्होत्रा / ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा / ज्योतिषशास्त्री Updated Sat, 23 Jul 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
up election and amit shah prediction
नरेंद्र मोदी अमित शाह - फोटो : pti

असम और अरुणाचल प्रदेश में सरकारें गिराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लगे झटके से भाजपा अभी उबरी भी न थी के उसे गुजरात और उत्तरप्रदेश में दलित आंदोलनों से फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी की कुंडली में बने चांडाल योग के कारण इस वर्ष भाजपा की मुसीबते बढ़ने की भविष्यवाणी अमर उजाला की वेब साइट पर 8 अप्रैल को प्रकाशित लेख 'भाजपा को लगा 36 का आंकड़ा, लग सकता है तगड़ा झटका ' में पहले ही दी जा चुकी हैं।

दल‌ित मामले में इसल‌िए फंसी भाजपा, बड़े नेता को सुरक्षा का खतरा

up election and amit shah prediction
amit shah - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

बीजेपी अपनी स्थापना के 36 वर्ष पूरे कर चुकी है और इस समय राहु-गुरु इनकी कुंडली में गोचर में प्रतिकूल होकर 'चांडाल योग' का सृजन कर रहें हैं। इसके साथ-साथ बीजेपी और प्रधान मंत्री मोदी दोनों की कुंडली में शनि की साढ़े-सती अपने चरम पर चल रही है जो क‌ि अभी कठिनाइयों के ओर बढ़ने का संकेत है।वर्तमान में भाजपा के ल‌िए सबसे बड़ी चुनौत‌ी है उत्तर प्रदेश का चुनाव ज‌िसकी ज‌िम्मेदारी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर है तो आइये देखें क‌ि इनकी कुंडली क्या कहती है क्या यह अपनी पार्टी को इन मुसीबतों से छुटकारा दिला पाएंगे?

दल‌ित मामले में इसल‌िए फंसी भाजपा, बड़े नेता को सुरक्षा का खतरा

up election and amit shah prediction
अमित शाह - फोटो : amar ujala

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को सुबह 5 बज कर 25 मिनट पर मुंबई में हुआ था। कन्या लग्न की कुंडली में अमित शाह को शनि-शुक्र की परस्पर दृष्टि के प्रबल धन योग का बल प्राप्त है। उनका जन्म एक संपन्न जैन परिवार में हुआ था और अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिता के व्यापार में शामिल हुए। बाद में अस्सी के दशक में वह आरएसएस से जुड़े और 1997 से 2007 के बीच 4 बार भाजपा के टिकट पर गुजरात से विधायक भी चुने गए। इस दौरान मंगल और राहु की दशाओं ने जहां उनको महत्वपूर्ण पद दिए वहीं अनेक विवादों में भी फंसाया। राहु-शनि की विंशोत्तरी दशा ने उनको 2010 में सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल भी पंहुचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दल‌ित मामले में इसल‌िए फंसी भाजपा, बड़े नेता को सुरक्षा का खतरा

up election and amit shah prediction
नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह - फोटो : PTI

2013 -14 में उनकी कुंडली में चली राहु-बुध की  शुभ दशा ने उनकी किस्मत का सितारा बदला जिससे वह नरेंद्र मोदी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार बनकर राष्ट्रीय राजनीति में उभरे। बुध उनकी कुंडली में तुला राशि और धनु नवांश में बेहद मजबूत स्थिति में है। लेक‌िन नबंबर 2014 में गोचर के शनि जब वृश्चिक राशि में आए तभी से अमित शाह की मुश्किलें बढ़ने लगी। पार्टी अध्यक्ष बन चुके अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी को वर्ष 2015 में दिल्ली और बिहार विधान सभा चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

दल‌ित मामले में इसल‌िए फंसी भाजपा, बड़े नेता को सुरक्षा का खतरा

up election and amit shah prediction
amit shah and rajnath singh - फोटो : Getty Images

मेष राशि के चंद्रमा से अष्टम भाव में चल रहे 'कंटक शनि ' ने इनको अपने राजनीतिक जीवन की  सबसे करारी हार का स्वाद चखने पर मजबूर किया। वर्तमान में चल रही राहु-शुक्र-राहु की विंशोत्तरी दशा न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है अपितु यह समय उनकी पार्टी में किसी बड़े स्कैंडल का खतरा भी दिखा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed