फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2026: आज देर रात खत्म होगा ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन 4 बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 12 Aug 2026 11:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

Surya Grahan 2026: आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से प्रभावी हो सकता है। इसलिए इस समय गर्भवती महिलाओं को इन 4 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
today Surya Grahan 2026 time and rules for pregnant lady in hindi
गर्भवती महिलाओं पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

Surya Grahan 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह आज रात 9 बजकर 04 मिनट पर लगेगा। इसका समापन 13 अगस्त को देर रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। हालांकि, साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण का कोई भी असर भारत पर नहीं होगा। वहीं, यह ग्रहण कर्क राशि में लग रहा है। ज्योतिषियों की मानें, तो यह सूर्य ग्रहण चंद्रमा की राशि में लगेगा, जिससे अलग-अलग ऊर्जाओं का संयोग बन रहा है। सूर्य जहां अपने तप और तेज के लिए जाने जाते हैं, वहीं चंद्रमा शीतलता के प्रतीक हैं। ऐसे में यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से प्रभावी हो सकता है। इस समय गर्भवती महिलाओं को इन 4 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।


Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ

today Surya Grahan 2026 time and rules for pregnant lady in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik

ग्रहण के समय इन 4 बातों का रखें खास ध्यान

खानपान और रसोई से जुड़े काम से बचें
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खानपान और रसोई से जुड़े कामों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस दौरान भोजन को लेकर भी कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।
Surya Grahan 2026: आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत और होगा बंपर लाभ

today Surya Grahan 2026 time and rules for pregnant lady in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik

आसमान में देखने की भूल न करें
ग्रहण के समय आसमान में देखने की भूल नहीं करनी चाहिए, अन्यथा परेशानियां हो सकती हैं। खासकर सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ग्रहण काल में बाहन न जाएं।

नए काम की शुरुआत करने से बचें
मान्यता है कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य या नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए और ग्रहण समाप्त होने के बाद ही कोई नया काम शुरू करना बेहतर माना जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस दौरान केवल मंत्र जाप करना चाहिए और किसी भी काम में हाथ न लगाएं।

Solar Eclipse 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग, राशि के अनुसार जानें क्या दान करना होगा शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
today Surya Grahan 2026 time and rules for pregnant lady in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik

सुई और कैंची जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें
सुई और कैंची जैसी चीजों का उपयोग आप न करें। मान्यता है कि इससे होने वाले बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ऐसी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
 

कहां-कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। यह स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अलावा यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी भाग और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed