Sawan Rashifal 2026: भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाला है। यह माह 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। यह समय न केवल धार्मिक दृष्टि बल्कि ज्योतिष से भी प्रभावशाली रहने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, सावन में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करने वाले हैं। ग्रहों की इन चाल से जहां कुछ राशियों को उन्नति, धन लाभ और नई सफलताओं के संकेत मिलेंगे, तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। छोटी-सी लापरवाही भी तनाव और परेशानियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को सावन में सबसे अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Sawan Rashifal 2026: इन 3 राशि वालों की सावन में बढ़ेगी टेंशन, व्यापार और नौकरी को लेकर आएंगी चुनौतियां
Sawan Rashifal 2026: सावन महीना कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकता है। ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को रिश्तों और काम में दिक्कतें आ सकती हैं।
कर्क राशि
सावन का महीना कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा रहने वाला है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि छोटी-सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस समय कर्क राशि के लोग आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। नया काम करने से पहले योजनाओं पर विचार करें। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें।
Shukra Gochar 2026: 16 जुलाई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, अगले 14 दिन मिलेंगे शानदार अवसर और करेंगे तरक्की
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय धैर्य से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर भी सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। इस समय जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक मामलों में अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। धन का लेनदेन सावधानी से करें और काम को लेकर भूलकर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। धन से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाना होगा।
July Vivah Muhurat 2026: जुलाई में केवल 4 दिन बजेंगी शहनाइयां, देखें शुभ मुहूर्त
कुंभ राशि
Mahalaxmi Rajyog: जुलाई में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, महालक्ष्मी राजयोग से होगा बड़ा धन लाभ Astro Tips: करियर-कारोबार में बार-बार हो रहे असफल, नवग्रह की शांति के उपाय लाएंगे सुख-समृद्धि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन में अवसर तो मिलेंगे, लेकिन उनके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए अपने काम में लापरवाही बिल्कुल न करें। काम को लेकर अनुभवी लोगों से बात करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।