फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: करियर-कारोबार में बार-बार हो रहे असफल, नवग्रह की शांति के उपाय लाएंगे सुख-समृद्धि

Thu, 09 Jul 2026 01:37 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 09 Jul 2026 01:37 PM IST
सार

ज्योतिष में नवग्रहों की शांति के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। जिन लोगों की कुंडली में ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं, उनको कई तरह के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Navgrah Ko Khush Karne Ke Upay in Hindi
नवग्रह को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : amar ujala
ज्योतिष में 9 ग्रहों और 12 राशियों का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के जीवन में इन सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व माना जाता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति के भाग्य, सुख, वैभव, विवाह, धन, सेहत और समृद्धि में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब किसी जातक की कुंडली में ग्रहों की स्थितियां अच्छी होती है सुख और वैभव में कोई भी कमी नहीं होती, वहीं अगर कुंडली में इन नौ ग्रहों की स्थित अशुभ होती है जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष में अशुभ ग्रहों की शांति के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। 
Navgrah Ko Khush Karne Ke Upay in Hindi
ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व - फोटो : अमर उजाला
सूर्य
ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह आत्मा, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा और पिता के कारक होते हैं। कुंडली में सूर्यदेव को बली करने के लिए प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दें। साथ "ॐ सूर्याय नमः" का जाप करें और लाल वस्त्र, गुड़ और तांबे की वस्तुएं दान करें।
 
Navgrah Ko Khush Karne Ke Upay in Hindi
ज्योतिष में चंद्रमा का महत्व - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है और कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को शिवजी की आराधना करें। साथ ही "ॐ चन्द्रमसे नमः" मंत्र का जाप करें। इसके अलावा चांदी, दूध, और सफेद वस्त्र दान करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navgrah Ko Khush Karne Ke Upay in Hindi
ज्योतिष में मंगल ग्रह - फोटो : अमर उजाला
मंगल
कुंडली में अगर मंगल ग्रह कमजोर है तो इसको बली करने के लिए हर मंगलवार को हनुमान जी पूजा करें। साथ ही मसूर की दाल और लाल कपड़ों का दान अवश्य करें। 
विज्ञापन
Navgrah Ko Khush Karne Ke Upay in Hindi
ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद, गणित, तर्क, और  व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। - फोटो : freepik
बुध
कुंडली में बुधदेव के कमजोर होने पर व्यक्ति के बुद्धि और वाणी पर प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह की शांति के लिए बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र पहनें और "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें। साथ ही हरे वस्त्र, हरी दाल, और पन्ना दान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed