फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope: 3 जुलाई से इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, सूर्य-शनि बनाएंगे प्रभावशाली राजयोग

Tue, 01 Jul 2025 11:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 01 Jul 2025 11:42 AM IST
सार

Shani Surya Shatank Yog 2025: 3 जुलाई 2025 को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर न्याय के देवता शनि और ग्रहों के राजा सूर्य एक दूसरे से 100 डिग्री पर रहेंगे।

विज्ञापन
Shani Surya Shatank Yog 2025 impact on zodiac sign
Shani Surya Shatank Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Shani Surya Shatank Yog 2025: गजकेसरी योग के साथ जुलाई की शुरुआत हो चुकी है। माह की शुरुआत में ही कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। बता दें, 3 जुलाई 2025 को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर न्याय के देवता शनि और ग्रहों के राजा सूर्य एक दूसरे से 100 डिग्री पर रहेंगे। इस स्थिति से शातंक योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति भी बनी हुई है, जिससे गुरु आदित्य योग बना हुआ है। ऐसे में शनि, सूर्य और गुरु के प्रभाव से इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान सूर्य के असर से जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी वहीं शनि कार्य में सफलता के योग बनाएंगे। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Shani Surya Shatank Yog 2025 impact on zodiac sign
Shani Surya Shatank Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
शातंक योग कर्क राशि वालों के वेतन में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में तेजी से प्रगति होती नजर आएगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की संभावना भी बन रही है। यदि बिजनेस में कई समय से घाटा चल रहा था, तो अब धन लाभ के योग है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध आमतौर पर अच्छे रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं। आपके द्वारा किए गए कुछ बड़े प्रयोग सफल हो सकते हैं।

Shani Surya Shatank Yog 2025 impact on zodiac sign
Shani Surya Shatank Yog 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
यह समय सिंह राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। शातंक योग से सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे। यही नहीं करियर को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का अब फल मिलेगा। घर और बाहर दोनों जगह आत्मीय लोगों से सहयोग और समर्थन मिलने पर आप महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक कर पाएंगे। निवेश करने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा।
July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Surya Shatank Yog 2025 impact on zodiac sign
Shani Surya Shatank Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
मकर राशि वालों पर शनि और सूर्य की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में बदलाव की यदि योजना बनाई थी, तो अब वह सफल होगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी बड़ी सफलता और तरक्की मिलने के संकेत हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल बेहतर बनेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। यदि आप कार्यालय में पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। आत्मविश्वास बढे़गा। विदेश यात्रा या नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। 

July Love Rashifal: जुलाई माह में किसे मिलेगा साथी का साथ, किसे करना होगा इंतज़ार? पढ़ें मासिक लव राशिफल

Guru Uday: 9 जुलाई से गुरु का शुभ योग, इन राशियों के करियर और जीवन में आएगा बदलाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed