फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृषभ राशिफल 19 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर और साल 2020 का वार्षिक राशिफल

Sat, 18 Jan 2020 05:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
taurus horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
वृष राशि

वृषभ दैनिक राशिफल- 19 जनवरी 2020


दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा आपके खर्चों में जो बढ़ोतरी चल रही थी शाम होते-होते अब उसमें कमी आएगी दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे और शाम के समय अपने जीवन साथी को साथ लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं जिससे आपका रिश्ता बेहतरीन होगा कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिल जाएगी जिससे उन्हें काफी हर्ष होगा माता पिता का आशीर्वाद आपके कामों में सहायक बनेगा कुछ लोग विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

taurus horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
taurus - फोटो : taurus
  • वृष राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
24 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि में प्रवेश करेगा। शनि के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। यह वृष राशि के जातकों की कुंडली में नवम भाव में गोचर करेगा। आइए जानते हैं वृष राशि में शनि के गोचर 2020 का प्रभाव...
  • साल 2020 में वृष राशि पर शनि की साढ़े साती
नए वर्ष में वृष राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं होगा।
taurus horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
saturn transit 2020
  • शनि गोचर 2020 का वृष राशि पर प्रभाव 
कार्य-स्थल में मेहनत अधिक होने के बाद लाभ के आसार कम नजर आ रहे हैं। धैर्य से ही काम करें तो बेहतर रहेगा। प्रमोशन के बारे सोच रहे हैं तो ये शनि का गोचर अभी और इंतज़ार करवायेगा। नई नौकरी के लिए भी साल की शुरुआत ही बेहतर रहेगी साल के मध्य में आ कर कोई बदलाव न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
taurus horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
rashifal 2020
  • वृष वार्षिक राशिफल 2020
वर्ष का आरंभिक ग्रह-गोचर थोड़ा सा प्रतिकूल दिखाई दे रहा है किंतु आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। इस वर्ष आप थोड़ा सा उतार-चढ़ाव अधिक देखेंगे विशेष करके नौकरी के मामलों में आप जहां भी काम करेंगे वहां षड्यंत्रकारी लोग आपका पीछा करते रहेंगे। जनवरी के तृतीय सप्ताह से परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने लगेंगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कार्य व्यापार के प्रति सजग रहें। वर्ष के आरंभ में ही अष्टमभाव में निर्मित पंचग्रही योग कठिन चुनौतियां  पेश करेगा इसलिए बहुत सोच समझकर चलने के लिए वर्ष संकेत दे रहा है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटनाओं से बचें। मार्च से ग्रहों के गोचर में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा। जून से परिस्थितियों और अच्छी होनी आरंभ हो जाएंगी इन सब उतार-चढ़ाव के मध्य आपकी सफलता का ग्राफ 75 प्रतिशत तक रहेगा।

जनवरी- शुक्र का गोचर भाग्य में उन्नति करेगा, विदेशी कंपनी अथवा विदेशी मित्रों से सहयोग मिलेगा, संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।

फरवरी- मकान-वाहन के क्रय का योग, विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा, कार्य व्यापार की दृष्टि से भी माह अच्छा रहेगा।

मार्च- आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, कठोर वाणी पर नियंत्रण रखें, विलासिता संबंधी वस्तुओं पर इस माह भी अतिव्यय जारी रहेगा।

अप्रैल- ग्रह गोचर किसी नई सूचना से मन प्रसन्न करेंगे, आपके धैर्य और संयम की परीक्षा भी हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मई- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, कामयाबी की दृष्टि से माह अनुकूल, नौकरी में पदोन्नति।

जून- कार्ययोजनाएं एवं रणतियां कारगर सिद्ध होंगी, माह अच्छी कामयाबी और मानसिक शांति देगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

जुलाई- बड़ी कार्ययोजना को अंतिम रूप दें, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग।
विज्ञापन
taurus horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
rashifal 2020 taurus
अगस्त- यात्रा-देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा, विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग, मांगलिक कार्यों से परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

सितंबर- अप्रत्याशित घटनाओं से तनाव, कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें, ग्रह गोचर थोड़ा सा प्रतिकूल है तीसरे सप्ताह से सुधार के योग।

अक्टूबर- व्यर्थ तनाव परेशान करेगा, बेहतर है कि भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, रिश्ते बिगड़ने न पाए इसका ध्यान रखें।

नवंबर- ग्रहों में बड़े सुधार से विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेग। संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी और संतान प्राप्ति के योग भी।

दिसंबर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कर्ज के लेन-देन से बचें, सरकारी कार्यो का निपटारा होगा, मकान-वाहन के क्रय का भी योग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed