फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी 20 वर्ल्ड कप और धोनी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

Sat, 19 Mar 2016 02:15 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sat, 19 Mar 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
t20 prediction dhoni kundli
धोनी अफरीदी - फोटो : getty images

महेंद्र सिंह धोनी अपने सुनहरे क्रिकेट करियर के एक महत्वपूर्ण  पड़ाव पर चल रहे हैं। इनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व- कप , 2011 में क्रिकेट विश्व-कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी सहित क्रिकेट के तमाम बड़े खि‌ताब जीते थे। लेक‌िन बीते 2 वर्षो में धोनी की फार्म में कुछ गिरावट आ रही है,  टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे युवाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में चल रहे टी-20 विश्वकप के पहले मैच में ही धोनी के धुरंधर न्यूजीलैंड के आगे ढेर हो गए। ऐसे में सबकी नजरे अब इस बात पर टिकी हैं की क्या धोनी वर्ष 2007 में मिली टी-20 विश्वकप की कामयाबी को दोहरा पाएंगे या फिर उनका करियर अब समाप्त होने की ओर है?

टी 20 वर्ल्ड कप और धोनी को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

t20 prediction dhoni kundli
धोनी - फोटो : getty images

ज्योत‌िष की दृष्ट‌ि से धोनी के कैर‌ियर पर नजर डालें तो पाते हैं क‌ि 7 जुलाई 1981 को रांची में सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जन्मे धोनी की कुंडली कन्या लग्न की है। लग्न में गुरु और चन्द्र का शानदार गजकेसरी योग बन रहा है जो की पंचमेश शनि की उपस्थिति से और भी शुभ  हो गया है। लग्न और चन्द्र पर गुरु और शनि का सम्मलित प्रभाव धोनी को मानसिक और शारीरिक रूप से एक मजबूत व्यक्तित्व प्रदान करता है। वह प्रतिकूल हालात में भी अपना संयम नहीं खोते। कर्म के दशम भाव में बन  रहे सूर्य और बुध के योग ने उनको अपार यश दिया है। धोनी का क्रिकेट करियर लाभ (एकादश) भाव में बैठे राहु की दशा में उठाना शुरू हुआ था। राहु उनकी कुंडली में कर्क राशि में होकर योगकारक शुक्र के साथ एक विलक्षण स्‍थ‌िति में है।

टी 20 वर्ल्ड कप और धोनी को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

t20 prediction dhoni kundli
धोनी अफरीदी - फोटो : getty images

वर्तमान में वह राहु-शुक्र-गुरु की विंशोत्तरी दशा में चल रहे  हैं। प्रत्यंतर दशा नाथ गुरु के नवांश और दशमांश में मजबूत स्‍थ‌िति आने वाले दिनों में धोनी की फार्म में वापसी का संकेत दे रही है। वह अपनी कप्तानी में भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैचों में विजय दिला कर ख‌िताब की ओर बढ़ा सकते हैं। किन्तु 23 मार्च को कन्या राशि में पड़ने वाला चन्द्र ग्रहण धोनी के लग्न और चन्द्र को पीड़ित कर कुछ मुश्किलें पैदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप और धोनी को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

t20 prediction dhoni kundli
धोनी अफरीदी - फोटो : getty images

धोनी कुंभ में वृश्चिक की प्रतिकूल चर दशा में भी चल रहे हैं जहां से केंद्र में कोई शुभ ग्रह नहीं है। अत उनकी कप्तानी में भारत के दोबारा टी-20 विश्वकप जीतने की संभावनाएं कम ही प्रतीत होती हैं। आगे चल कर वर्ष 2017 में कंटक शनि के गोचर के शुरू होते ही धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संयास भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
t20 prediction dhoni kundli
नस्तूर दारूवाला - फोटो : self

इससे पहले बेजन दारूवाला के बेटे नस्तूर दारूवाला ने देहरादून में टी-20 विश्वकप के बारे में भव‌िष्यवाणी करते हुए कहा था क‌ि भारत टी-20 व‌िश्वकप जीतेगा वह भी धोनी की वजह से। अब देखने की बात यह है क‌ि नस्तूर दारूवाला की बात सही होती है या सच‌िन मल्होत्रा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed