फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Shani Yuti: 3 जून को शनि-सूर्य योग लाएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Wed, 28 May 2025 02:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 28 May 2025 02:10 PM IST
सार

Shani Surya Gochar Kab Hai: 3 जून को सूर्य और शनि के बीच बन रहा पंचांक योग स्वास्थ्य, करियर और धन के लिए शुभ रहेगा। यह खासकर उन राशियों के लिए लाभकारी होगा जिनका संबंध सूर्य और शनि से है।

विज्ञापन
Surya Shani Yuti 2025 Date Shani Surya Gochar On 3 June Lucky Zodiac Sign Taurus Kark
shani surya gochar kab hai - फोटो : adobe stock

Surya Shani Yuti Effects on Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 जून को सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर सूर्य और शनि के बीच 72 डिग्री का कोण बन जाएगा, जिसे पंचांक योग कहा जाता है। यह योग ग्रहों के बीच सकारात्मक और सामंजस्यपूर्ण संबंध दर्शाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो यह एक त्रिकोणीय कोण माना जाता है, जो ग्रहों के बीच ऊर्जा के आदान-प्रदान को सहज और प्रभावशाली बनाता है। इस स्थिति में सूर्य वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में होंगे, जो दोनों ग्रहों के लिए अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में हैं। पंचांक योग की वजह से इन ग्रहों का संयुक्त प्रभाव कुछ विशेष राशियों पर अच्छा असर डालेगा। 


Surya Gochar 2025: 8 जून से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
यह योग स्वास्थ्य, करियर, धन-संपत्ति और व्यक्तिगत विकास के लिए शुभ फलदायक साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो सूर्य या शनि की प्रभावी राशियों में जन्मे हैं, ये समय लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग सबसे अधिक लाभकारी रहने वाला है।
Surya Budh Drishti Yog: सूर्य-बुध की युति से होगा करियर में कमाल, इन राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ

Surya Shani Yuti 2025 Date Shani Surya Gochar On 3 June Lucky Zodiac Sign Taurus Kark
shani surya gochar kab hai - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का पंचांक योग बहुत शुभ साबित होगा। सूर्य आपकी लग्न राशि में और शनि एकादश भाव में स्थित हैं, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा, जिससे आपका व्यक्तित्व और भी प्रभावशाली बनेगा। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। रुके हुए काम भी इस समय पूरे हो सकते हैं। परिवार में शांति और सौहार्द्र रहेगा, और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे पदोन्नति के अवसर भी बनेंगे। व्यापार में भी अच्छी प्रगति हो सकती है। लंबी यात्राओं के जरिए आर्थिक लाभ होगा।

Surya Shani Yuti 2025 Date Shani Surya Gochar On 3 June Lucky Zodiac Sign Taurus Kark
shani surya gochar kab hai - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह पंचांक योग बहुत फलदायक रहेगा। शनि नवम भाव में और सूर्य ग्यारहवें भाव में स्थित हैं, जिससे आपकी कई मनोकामनाएं पूरी होंगी। रिश्तों में मधुरता आएगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-संपत्ति में तेजी से वृद्धि होगी। दीर्घकालिक निवेश से लाभ मिलेगा। करियर और व्यापार दोनों में अच्छा लाभ होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Shani Yuti 2025 Date Shani Surya Gochar On 3 June Lucky Zodiac Sign Taurus Kark
shani surya gochar kab hai - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी यह पंचांक योग बेहद लाभकारी रहेगा। सूर्य पांचवें भाव में और शनि तीसरे भाव में स्थित हैं, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थी इस समय पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि उनकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। कार्य के सिलसिले में यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। भाई-बहनों और पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed