Surya Gochar 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में मौजूद है। लेकिन वह जल्द नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य 8 जून को वृषभ में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर इस नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में आएंगे। सूर्य आत्म-सम्मान, शक्ति और उच्च पद के कारक ग्रह है। उनकी पहचान ग्रहों के राजा के रूप में भी की जाती है। इसलिए वह जब भी गोचर करते हैं, तो कुछ जातकों सम्मान की प्राप्ति और करियर में सफलता मिलती हैं। ऐसे में सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा ,आइए जानते हैं।
Surya Gochar 2025: 8 जून से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
Surya Gochar 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य 8 जून को वृषभ में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर इस नक्षत्र में गोचर करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। सभी अटके काम भी पूरे होंगे। प्रेम जीवन में साथी का प्यार भरपूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन की बचत करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। गोचर की शुरुआत में ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए बनाई गई सभी रणनीतियों से लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के धन लाभ के योग प्रबल होंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। पैतृक व्यवसाय से बड़ा लाभ हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से जो काम रुके हैं, वो पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम व विश्वास बढ़ेगा। जो भी समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, वह समाप्त होंगी।
Surya Budh Drishti Yog: सूर्य-बुध की युति से होगा करियर में कमाल, इन राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ
धनु राशि
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो समय बिल्कुल शुभ है। बिजनेस कर रहे लोगों के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।
Budh Gochar: बुध-चंद्र योग से इन राशियों को होगा बड़ा लाभ, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।