फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Predictions 2023: 13 फरवरी से शत्रु शनि के साथ होगी सूर्य की युति, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Thu, 05 Jan 2023 11:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 05 Jan 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb impact on all zodiac sign
13 फरवरी को सूर्य शनि की युति कुम्भ राशि में बनेगी। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को शनि का शत्रु कहा गया है। अगर किसी की कुंडली में सूर्य-शनि की युति हो या एक दूसरे को ये ग्रह देखते हो तो जातक के जीवन में संघर्ष होता है। दरअसल सूर्य ग्रहों के राजा है और शनि की उनसे शत्रुता के कारण सूर्य अपना फल नहीं देते जिसकी वजह से जातक को मान सम्मान के लिए बहुत समय तक इंतज़ार करना पड़ जाता है। इसके अलावा यह युति पिता को कष्ट देने वाली भी कही गई है। 



गोचर में भी सूर्य शनि की युति एक बड़ी घटना होती है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 13 फरवरी को सूर्य देव कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले ही शनि विराजमान होंगे, ऐसे में सूर्य शनि की युति कुम्भ राशि में बनेगी। यह युति 14 मार्च तक प्रभावी रहेगी और उसके बाद सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दूसरी ओर दोनों ग्रहों की सप्तम दृष्टि सिंह राशि पर होगी जिससे की राजनीति में भी बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। इस गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होगी। आइये समझते है कि क्या प्रभाव होगा ?

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb impact on all zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम और शनि दशम, लाभ के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति मेष राशि के जातकों के लिए लाभ स्थान में होगी। इस भाव से व्यक्ति की आय और उसके स्तोत्र का ज्ञान होता है। दोनों ग्रहों की संयुक्त दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। इस युति के कारण मेष राशि के जातकों को राजयोग के समान फल मिलने वाले है। इस समय आपके भाई और मित्रों से आपको मदद प्राप्त होगी। सरकार के साथ काम कर रहे जातकों को इस समय जबरदस्त सफलता मिलने वाली है। इस समय आपको अपना खुद का काम शुरू करने के मौके मिलने वाले है। तेल, लोहे और खनन से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। 

surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb impact on all zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे और शनि नवम, दशम के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति वृष राशि के जातकों के लिए अब दशम भाव में होने जा रही है। इस भाव से जातक के कर्म स्थल और कौशल का विचार किया जाता है। दोनों ग्रहों की संयुक्त दृष्टि अब आपके चौथे भाव पर होगी। इस युति के कारण आपको राजयोग का फल प्राप्त होगा। इस समय आपको अपने कार्य स्थल पर सम्मानित भी किया जाएगा। काफी समय से आपका अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। इस समय आप सरकार से सहयोग प्राप्त करेंगे। अगर कोई मकान लेना चाह रहे है तो समय अच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb impact on all zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे वही शनि अष्टम, नवम भाव के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति मिथुन राशि के जातकों के लिए नवम भाव में होने जा रही है। इस भाव से जातक के भाग्य, धर्म और गुरु का विचार किया जाता है। दोनों ग्रहों की संयुक्त दृष्टि अब आपके तीसरे स्थान पर होगी। इस युति के कारण आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलने जा रहा है। इस समय आपको छोटे- छोटे काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभ देने वाली होगी। आपके परिवार में किसी मंगल कार्य का भी आयोजन होगा। सूर्य शनि के कारण आपको धार्मिक यात्रा करने का सौभाग्य मिलेगा। आपको अपने पिता की ओर से मदद भी मिल सकती है। 

विज्ञापन
surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb impact on all zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों मारकेश होते हैं। सूर्य दूसरे वही शनि सप्तम, अष्टम के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति कर्क राशि के जातकों के लिए आठवें भाव में होने जा रही है। इस भाव से आकस्मिक घटनाओ का विचार होता है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके धन स्थान पर होगा। इस समय शनि ढैया का फल देने वाले होंगे। इस युति से कर्क राशि के जातकों को चोट लग सकती है। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी को मधुर बनाए रखे। जो जातक व्यापार करते है उन्हें धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। इस समय परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च होने की सम्भावना है। नौकरी में संघर्ष रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed