फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: मकर राशि में ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

Tue, 06 Jan 2026 12:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:33 PM IST
सार

Surya Mangal Shukra And Budh In Makar: जल्द मकर राशि में ग्रहों का विशेष संयोग बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से अन्य कुछ राशि वालों को भी धन लाभ और करियर में सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं
 

विज्ञापन
surya mangal shukra and budh in makar rashi these zodiac sign will shine
Surya Mangal Shukra And Budh In Makar - फोटो : अमर उजाला

Surya Mangal Shukra And Budh In Makar: जनवरी माह मकर वालों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस राशि में ग्रहों का एक अत्यंत विशेष संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं 16 जनवरी 2026 को सेनापति मंगल भी शनि की राशि मकर राशि में जाएंगे। फिर माह के मध्य में 17 जनवरी 2026 को बुध भी मकर राशि में एंट्री करेंगे। चूंकि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर में 17 जनवरी को मौजूद रहेंगे, इसलिए मकर सहित अन्य राशियों को भी इससे शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके प्रभाव से जातकों को भाग्योदय और करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जान लेते हैं।

surya mangal shukra and budh in makar rashi these zodiac sign will shine
Surya Mangal Shukra And Budh In Makar - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ग्रहों के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप बिजनेस में तरक्की करते हुए धन कमाने के नए मौके भी हासिल करेंगे। आपकी मेहनत इस समय रंग लेकर आएगी। साथ ही कोई घर, मकान या दुकान खरीद सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में भी किसी की दस्तक होने से सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। रिश्तों में नयापन और प्रगति आने से स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। कारोबार करने वाले जातकों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मेष राशि वालों की धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भागीदारी भी बढ़ेगी।

Shani Dev Ki Priya Rashiyan: नया साल 2026 बदलेगा किस्मत का खेल! शनि की कृपा से इन राशियों का होगा गोल्डन टाइम शुरू

surya mangal shukra and budh in makar rashi these zodiac sign will shine
Surya Mangal Shukra And Budh In Makar - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आप जिस भी क्षेत्र में काम करने का प्रयास करेंगे, उसी में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से खुश महसूस आप करेंगे। प्रमोशन के लिए समय शुभ रहेगा। सामाजिक मिलन के अवसर मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों के घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको रिश्तों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहने वाली है।
Prediction 2026: शुभ योग में 2026 की हुई शुरुआत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों की भविष्यवाणियां

विज्ञापन
विज्ञापन
surya mangal shukra and budh in makar rashi these zodiac sign will shine
Surya Mangal Shukra And Budh In Makar - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को बिजनेस में अच्छा लाभ दिखाई देगा। स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकता है। यह समय आर्थिक और पारिवारिक समृद्धि का संकेत दे रहा है। आपको लाभ कमाने से लेकर करियर को नई दिशा देने तक के अच्छे मौके मिलने वाले हैं। आय के नए आइडियाज भी क्रिएट होंगे। पार्टनर से आपको सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख के मामले में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपके भीतर उत्साह और उमंग बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर बनेगी।

January Lucky Rashifal 2026: जनवरी में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

Rashifal 2026: इस साल राज करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed