Surya Guru Yuti In Kark Rashi: 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और ज्योतिष में सूर्य एवं चंद्रमा के बीच मित्रता का संबंध माना गया है। खास बात यह है कि, इस समय देवगुरु बृहस्पति पहले से ही कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कर्क राशि में सूर्य और गुरु की युति बनेगी, जिसे अत्यंत शुभ और प्रभावशाली ग्रह संयोग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र का कारक है, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य और उन्नति के ग्रह हैं। इन दोनों शुभ ग्रहों की युति कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इस दौरान करियर में नई उपलब्धियां, आर्थिक लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि, रुके हुए कार्यों में सफलता और नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि यह शुभ संयोग किन राशियों के लिए सबसे अधिक लाभकारी साबित हो सकता है।
Surya-Guru Yuti: सूर्य-गुरु की युति से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेंगे सुनहरे अवसर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:32 PM IST
सार
Surya Guru Yuti In Kark Rashi: सूर्य और गुरु की युति से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। इस समय जातकों को करियर में नई उपलब्धियां, आर्थिक लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि, रुके हुए कार्यों में सफलता और नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन