फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिश्चरी अमवस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, भूलकर भी न करें ये काम, अन्यथा हो सकती है परेशानी

Thu, 27 Mar 2025 12:27 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 को शनिश्चरी अमवस्या और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन कुछ विशेष सावधानियां और उपायों का पालन करने से आप ग्रहण के नकरात्मक प्रभाव से बच सकते हैं और अपनी जिंदगी को और भी बेहतर बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Surya Grahan On Shani Amavasya Never do these mistakes during this period in hindi
surya grahan 2025 on shani amavasya - फोटो : adobe stock

Surya Grahan and Shani Amavasya Niyam in Hindi:  29 मार्च 2025 को  सूर्य ग्रहण और शनिश्चरी अमवस्या का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। सूर्य ग्रहण  सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी यह बेहद खास है। इस दिन शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और साथ ही इसी राशि मे सूर्य ग्रहण भी लगेगा। शनि का मीन राशि में गोचर और सूर्य ग्रहण का  योग कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौती लेकर आ सकता है। इसलिए इस दिन खास ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आप किसी प्रकार की परेशानी से बच सकें। इस दौरान आपको कुछ कार्यों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो कार्य और उपाय। 

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के बीच में होगा मंगल का महागोचर, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ

जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती तब सूर्य ग्रहण लगता है। इस साल 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरु होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही शनिश्चरी अमवस्या का दिन शनि देव के प्रभाव को बढ़ाता है। शनि का मीन राशि में गोचर जहां कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, वहीं अन्य के लिए यह कठिनाइयों का कारण बन सकता है। इस दिन को लेकर कुछ विशेष उपायों की जरूरत है, ताकि आप नकरात्मक प्रभाव से बच सकें।

Shukra Gochar: मई के अंत में मेष राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा धन और समृद्धि का वरदान

Surya Grahan On Shani Amavasya Never do these mistakes during this period in hindi
surya grahan 2025 on shani amavasya - फोटो : Freepik

इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी विवाद या झगड़े से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका जीवन और भी कठिन हो सकता है।
  • ग्रहण के समय नए कार्यों की शुरुआत, जैसे व्यापार शुरू करना या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना, शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के प्रभाव में नए कार्यों में विघ्न आ सकता है
  • ग्रहण के दौरान धार्मिक कार्यों को करने से बचें।  अगर आप पूजा या अनुष्ठान करना चाहते हैं, तो ग्रहण के बाद इसे शांतिपूर्वक और पूरी श्रद्धा से करें। ग्रहण के समय धार्मिक कार्यों में बुरा असर पड़ सकता है।
  • सूर्य ग्रहण के समय तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। मांसाहार, शराब और अत्यधिक तला-भुना भोजन नहीं करना चाहिए। हल्का और सात्विक आहार लें जो आपके शरीर और दिमाग को ऊर्जा प्रदान करें।
  • शनि अमावस्या के दिन भूलकर भी किसी जानवर जैसे गाय, कुत्ते और कौवे को कष्ट न पहुंचाएं। अन्यथा आप पर शनि देव क्रोधित हो सकते हैं। 
  • यदि आप किसी भी बुरे कर्मों में लिप्त हैं तो उससे दूरी बनाएं, बुरे कर्म करने वालों को शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ता है। 
  • शनि अमावस्या पर माता पिता, गुरु, बड़े बुजुर्ग या किसी महिला का अपमान गलती से भी न करें। 
  • शनि अमावस्या के दिन दाढ़ी,नाखून, बाल न काटें। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से शनि दोष लगता है। 
  • शनि अमावस्या के दिन किसी भी जरुरतमन्द की मदद करें उसको अनदेखा न करें। 


 

Surya Grahan On Shani Amavasya Never do these mistakes during this period in hindi
surya grahan 2025 on shani amavasya - फोटो : अमर उजाला

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय 

  • सूर्य ग्रहण और शनिश्चरी अमवस्या के दिन कुछ विशेष उपायों को करने  से आप नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं और जीवन में शांति और समृद्धि पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में। 
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप शनि के प्रभाव को शांत करता है। यह मंत्र शनि देव की कृपा पाने का एक कारगर उपाय है।
  • सूर्य ग्रहण के समय उपवासी रहना शुद्धि और मानसिक शांति के लिए अच्छा माना जाता है। इससे आपका मन शांति और ध्यान से भरा रहेगा।
  • तुलसी के पत्ते को घर में रखें और उसे पूजा में उपयोग करें। तुलसी को पवित्र माना जाता है और इसका प्रभाव नकरात्मकता को दूर करता है।
  • अगर संभव हो तो सूर्य ग्रहण के बाद नदी में स्नान करने जाएं और यदि संभव न हो तो घर में ही पानी में गंगाजल मिलकर स्नान करें । इससे आपके शरीर और आत्मा को शुद्धि मिलती है और ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
  • ग्रहण के बाद घर में दीपक जलाना और शुद्ध घी से हवन करना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed