फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 मार्च को शनि का राशि परिवर्तन, शनिदेव का चांदी के पाये में चलना इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Thu, 27 Mar 2025 12:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Mar 2025 12:17 PM IST
सार

29 मार्च को शनि का गोचर कुंभ से मीन राशि में होगा, जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn transit chandi ke paay lucky zodiac signs impact of saturn transit
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में होगा - फोटो : adobe stock
Shani Gochar 2025 Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से 29 मार्च का दिन बहुत ही बड़ा दिन साबित होने जा रहा है, जब न्यायाधिपति और कर्मफलदाता शनि करीब ढाई वर्षों बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षो तक रहते हैं, इस तरह से एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 वर्षों का समय लगता है। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ शनिदेव अपना पाया भी बदलेंगे। शनिदेव सोना, चांदी, तांबा और लोहे के पाया पर संचरण करेंगे। आज हम आपको ऐसी राशियों पर शनि के राशि परिवर्तन और शनि के चांदी के पाये पर संचरण के बारे में बात करेंगे जिनके ऊपर शनिदेव का विशेष प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 
shani gochar 2025 saturn transit chandi ke paay lucky zodiac signs impact of saturn transit
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव का चांदी के पाये पर चलना बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। शनिदेव की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों को मिलने वाली है। आने वाले समय में आपको आकस्मिक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार और नौकरी में लाभ मिलने की अच्छी संभावना है। कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी। धन के निवेश से आपको अच्छा रिर्टन हासिल हो सकता है। आपका कहीं से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ आपको मिलेगा। 
shani gochar 2025 saturn transit chandi ke paay lucky zodiac signs impact of saturn transit
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
वृषभ राशि की तरह ही शनिदेव का चांदी के पाये में चलना कन्या राशि के जातकों लिए शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी आय और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हासिल होने के प्रबल संकेत है। अवसरों में वृद्दि होने की अच्छी संभावना है। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन मिलने के योग हैं। समाज और घर-परिवार में अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे आपको राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 

Weekly Lucky Rashifal: इस सप्ताह मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनि, इन चार राशि वालों का बदलेगा भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn transit chandi ke paay lucky zodiac signs impact of saturn transit
- फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि में शनि का गोचर और शनिदेव का चांदी के पाये में चलना बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में नए अवसर की प्राप्ति के अच्छे योग हैं। आपका जो काम पिछले कई महीनों से किसी वजह से रुका हुआ था उसके पूरा होने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन की बचत करने में आपको कामयाबी मिलेंगी। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको जीत मिल सकती है। वाद-विवादों का निपटारा भी बहुत आसानी के साथ होगा। 

मीन राशि में बनेगा 6 ग्रहों का षडग्रही योग, 29 मार्च के बाद चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed