{"_id":"5eedf870b22f155a2233b916","slug":"surya-grahan-2020-time-in-india-solar-eclipse-and-impact-on-mithun-rashi-gemini-horoscope-on-solar-eclipse-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2020 And Mithun Rashi : साल के पहले सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Grahan 2020 And Mithun Rashi : साल के पहले सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
Sat, 20 Jun 2020 05:22 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 20 Jun 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse
Surya Grahan 2020 And Mithun Rashi : 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन है और इसी बड़े दिन पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह चूड़ामणि सूर्य ग्रहण है जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर होता है। इस 21 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि पर इस ग्रहण का कैसा प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
solar eclipse 2020
- फोटो : अमर उजाला।
ज्योतिष में ग्रहण का महत्व
ग्रहण का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। इस बार 21 जून को आषाढ़ महीने की अमावस्या तिथि पर साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण पर किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं किया जाता।
Surya Grahan 2020: 21 जून को 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखेगा सूर्य ग्रहण, लाइव नजारा यहां देख सकेंगे

- फोटो : अमर उजाला
21 जून को कब लगेगा ग्रहण
रविवार,21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा। परम ग्रास सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजकर 4 बजे के आसपास देखने को मिलेगा। इसके बाद ग्रहण की समाप्ति दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर होगा।

- फोटो : सोशल मीडिया
21 जून के ग्रहण की खास बातें
21 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। ऐसे में एक समय ऐसा आएगा जब दिन में रात का समय हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण देश के टिहरी, देहरादून और सिरसा के शहरों में वलयाकार सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। जबकि कुछ शहरों में आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य रहेगा ऐसे में ग्रहण होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। 20 जून की रात के 10 बजकर 15 मिनट से सूतक आरंभ हो जाएगा जो ग्रहण के खत्म होने के साथ ही खत्म भी हो जाएगा।

मिथुन
मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का असर
यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में होगा ऐसे में इस राशि पर सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि पर पड़ने वाला ग्रहण निश्चित रूप से कुछ कष्ट कारक रहेगा इसलिए कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझने से बचें। कंठ और यहाँ से सम्बंधित नसों से संबंधी बीमारी से सावधान रहें । अपने स्वभाव में उग्रता या चिड़चिड़ापन न आने दें। ग्रहण काल में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप सभी विपत्तियों से बचाएगा।