फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: सूर्य कब करेंगे स्वराशि में गोचर? जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत

Fri, 16 May 2025 06:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 16 May 2025 06:35 AM IST
सार

Surya Gochar: जब सूर्य स्वराशि सिंह में प्रवेश करते हैं, तो यह गोचर आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को प्रबल करता है। सही दिशा में इस ऊर्जा का उपयोग जीवन में स्थायी सफलता और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

विज्ञापन
Surya Gochar In Singh Rashi Positive Impacr On these Zodiac Signs in Hindi
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Sun Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को केवल ग्रहों का राजा नहीं, बल्कि जीवन का आधार माना गया है। वे आत्मा, ऊर्जा, तेज, प्रतिष्ठा और शासन का प्रतीक हैं। सूर्य ही वह शक्ति हैं जो समस्त नवग्रहों को दिशा और गति प्रदान करते हैं। उनका प्रभाव केवल दिन-रात के क्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे आत्मबल, सामाजिक प्रतिष्ठा और जीवन में सफलता की राह को भी तय करता है।


Numerology: अपना मूलांक पता करने का सबसे आसान तरीका, यहां जानें
17 अगस्त 2025 को सूर्य अपने घर यानी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। यह गोचर हर वर्ष का एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय पड़ाव होता है, क्योंकि जब सूर्य अपनी स्वयं की राशि में आते हैं, तो उनका प्रभाव चरम पर होता है। सिंह राशि स्वाभाविक रूप से नेतृत्व, आत्मविश्वास, वैभव और प्रभावशाली व्यक्तित्व की प्रतीक है। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा व्यक्ति के भीतर सोई हुई क्षमताओं को जगाती है और उसे समाज में एक अलग पहचान दिला सकती है।
Shanishchari Amavasya 2025: शनिश्चरी अमावस्या पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत,बनेगा धन सम्पत्ति का योग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह समय ऐसा होता है जब व्यक्ति नेतृत्व की भूमिका निभाने, आत्मसम्मान को मजबूत करने और अपनी छवि को निखारने के लिए प्रेरित होता है। ऐसे में यह गोचर हर राशि के लिए विशेष महत्व रखता है। आइए जानते हैं सूर्य का स्वराशि  में जाने से किन राशियों की किस्मत के ताले खुलेंगे। 
Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों पर केतु ग्रह होते हैं मेहरबान, बनते हैं खास और कामयाब

Surya Gochar In Singh Rashi Positive Impacr On these Zodiac Signs in Hindi
Surya Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
इस गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों के लिए समय आत्म-प्रकाश और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपकी छिपी हुई योग्यताएं और प्रतिभाएं अब खुलकर सामने आएंगी। आपके विचार और कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन सकते हैं। सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे आपको किसी मंच पर बोलने, नेतृत्व करने या मार्गदर्शन देने का अवसर मिल सकता है। यह समय आपके लिए प्रतिष्ठा और पहचान बढ़ाने वाला हो सकता है। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धा या पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

Surya Gochar In Singh Rashi Positive Impacr On these Zodiac Signs in Hindi
Surya Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय संवाद, सोच और संपर्क से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला रहेगा। आपकी वाणी में प्रभाव होगा और आप अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। यह समय नेटवर्किंग, सामाजिक मेलजोल और संपर्क बढ़ाने के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। खासकर यदि आप लेखन, मीडिया, मार्केटिंग या शिक्षण जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो आपकी लोकप्रियता और सफलता में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, आप कुछ ऐसे लोगों से मिल सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar In Singh Rashi Positive Impacr On these Zodiac Signs in Hindi
Surya Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्ममूल्य और संसाधनों को लेकर सजगता बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी काबिलियत को पहचानेंगे और उसे बेहतर तरीके से प्रयोग करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। आर्थिक मामलों में आपकी समझ बढ़ेगी और आप फालतू खर्चों से बचते हुए निवेश या बचत की ओर ध्यान देंगे। यह समय आपको आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। इसके साथ ही, आप अपने आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को भी मजबूत कर पाएंगे, जिससे जीवन में स्थायित्व आएगा।

विज्ञापन
Surya Gochar In Singh Rashi Positive Impacr On these Zodiac Signs in Hindi
Surya Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से सशक्त और प्रभावशाली साबित हो सकता है। आत्मबल में जबरदस्त वृद्धि होगी और आप आत्मविश्वास के साथ हर कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यह समय खुद को साबित करने, नए अवसरों को अपनाने और व्यक्तिगत ब्रांड बनाने का है। लोग आपके व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित होंगे। जो लोग कला, नेतृत्व, प्रशासन या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आप अपने व्यक्तित्व की दम पर जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed