ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मविश्वास, मान-सम्मान, यश व पद-प्रतिष्ठा का कारक माना गया है। ऐसे में सूर्य का हर राशि परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से खास होता है। 17 सितंबर 2026 को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्तूबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। जहां वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रहा है, वहीं कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों को इस दौरान कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सूर्य का कन्या राशि में गोचर किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
सूर्य गोचर 2026: 17 सितंबर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 4 को फायदा और 4 को रहना होगा सतर्क
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:55 AM IST
सार
17 सितंबर 2026 को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय करियर, धन और सफलता के लिहाज से खास रहने वाला है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन