फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2024: तुला राशि में सूर्य का गोचर, जानें किन राशि के लोगों को पहुंचाएंगे लाभ

विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Libra Know Which Zodiac People Can Gain Money
Sun Transit 2024: तुला राशि सूर्य देव की नीच की राशि है। - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्तूबर 2024 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर शुक्रदेव के स्वामित्व वाली राशि तुला में गोचर कर चुके हैं। सूर्यदेव कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अब एक महीने तक तुला राशि में रहेंगे,फिर उसके बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि सूर्य देव की नीच की राशि है। वैदिक ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा, सम्पूर्ण सृष्टि की आत्मा और ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। सूर्यदेव के राशि परिवर्तन का सभी प्राणियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका तुला राशि में गोचरकाल का प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।



यह भी पढ़ें- आज का राशिफल
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 

Surya Gochar 2024 Sun Transit In Libra Know Which Zodiac People Can Gain Money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव आपकी कुंडली के पांचवें भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से राशि से सप्तम यानी दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में तो कड़वाहट आ ही सकती है, पति अथवा पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आपको साझा व्यापार करने से बचना होगा। सरकारी कामकाज से लाभ की संभावना है। प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। 
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Libra Know Which Zodiac People Can Gain Money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव आपके चौथे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्यदेव का गोचर आपकी राशि से छठे यानी शत्रु भाव में होने से सूर्य का प्रभाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। करियर में तरक्की और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आपकी सभी रणनीतियां कारगर साबित होंगी। आपके शत्रुओं की हार होगी। वाद-विवाद क के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। सेहत और यात्रा करने के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। अवसरों में वृद्धि के योग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Libra Know Which Zodiac People Can Gain Money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव तीसरे भाव जो पराक्रम का भाव होता है उसके स्वामी हैं। आपके लिए सूर्य का गोचर विद्या भाव यानी पंचम भाव में हुआ है। ऐसे में आपके लिए संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए समय अच्छा साबित होगा। लेकिन आपके संबंध कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से बिगड़ सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Libra Know Which Zodiac People Can Gain Money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव यानी धन और वाणी के स्वामी हैं और इनका गोचर आपके चौथे भाव पर हुआ है। कुंडली का चौथा भाव सुख, जमीन-जायदाद और माता का होता है। ऐसे में आपको परिवार की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने के संकेत हैं। कुछ अप्रिय समाचार मिल सकता है। आपको इस दौरान दूर की यात्रा करने से बचना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed