{"_id":"66e153a8eadada791507dcd5","slug":"surya-gochar-2024-sun-enters-in-kanya-know-about-lucky-zodiac-signs-benefits-in-hindi-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar 2024: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगा अपार लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar 2024: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगा अपार लाभ
Wed, 11 Sep 2024 01:54 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
Sun Transit 2024
- फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2024: सूर्य जल्दी ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष में सूर्य को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। सूर्य आत्मा का कारक ग्रह होता है और यह व्यक्ति के मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर जीवन पर प्रभाव डालता है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होते हैं उन्हें समाज में उच्च पदों की प्राप्ति होती है। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। 16 सितंबर 2024 को सूर्यदेव बुधदेव की राशि कन्या में गोचर करने वाले हैं। सूर्य और बुध की आपस में मित्रता का भाव रहता है। सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आपकी राशि से सूर्य देव पांचवें भाव के स्वामी हैं। जो अब कन्या राशि में गोचर करने के कारण छठे भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली का छठा भाव रोग, शत्रु और कर्ज को होता है। सूर्य का कन्या राशि में गोचर करने से आपके लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा। सूर्य का गोचर विशेषकर छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। ऊर्जा में वृद्धि और एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए सूर्यदेव दूसरे भाव के स्वामी हैं और अब जब सूर्य का गोचर होगा तो यह आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का तीसरा भाव पराक्रम का होता है। ऐसे में आपको परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में सूर्यदेव आपके वृद्धि करेंगे। यात्रा का अच्छा संयोग भी बनेगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दसवें भाव के स्वामी हैं अब ये आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का 11वां भाव लाभ प्राप्ति, उच्च पद और बड़े भाई-बहन को दर्शाता है।सूर्य का कन्या राशि में गोचर आपको बहुत ज्यादा लाभ प्रदान करने में सहायक होगा। आय के स्त्रोतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके नौवें भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से यह आपके दसवें भाव में होंगे। कुंडली का दसवां भाव कर्म का होता है। ऐसे में आपकी आर्थित स्थिति मजबूत होगी और लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी।