फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2023: 1 साल बाद सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Mon, 15 May 2023 08:15 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 May 2023 08:15 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit in Taurus Positive Impact on These Zodiac Sign News in Hindi
Surya Gochar 2023: वृषभ राशि पर इनके गोचर काल का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 15 मई को दोपहर 11 बजकर 39 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 15 जून को शायं 6 बजकर 16 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। वृषभ राशि पर इनके गोचर काल का प्रभाव अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Surya Gochar 2023 Sun Transit in Taurus Positive Impact on These Zodiac Sign News in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते समय सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालोंके लिए भी ये समय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आँख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। आर्थिक उन्नति होगी।
 
Surya Gochar 2023 Sun Transit in Taurus Positive Impact on These Zodiac Sign News in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते समय सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा से सावधान रहना पड़ेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित  कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरहकी सरकारी सर्विसके लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से ग्रहगोचर अनुकूल रहेगा। शादी विवाह संबंधी  वार्तामें थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit in Taurus Positive Impact on These Zodiac Sign News in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि जितनी भी मेहनत करेंगे उसका पूर्णफल नहीं मिल पाएगा। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयोंसे संबंध विच्छेद न होने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटनासे बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit in Taurus Positive Impact on These Zodiac Sign News in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाने वाले रहेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में तो सफलता मिलेगी। लिएगए निर्णयों  की सराहना होगी। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। रोमांस में समय नष्ट न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed