{"_id":"6527b0850312d788740e1e91","slug":"surya-gochar-2023-sun-going-to-transit-in-libra-know-which-zodiac-signs-impact-2023-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar 2023: 17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar 2023: 17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Thu, 12 Oct 2023 02:34 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्तूबर की मध्यरात्रि पश्चात 01 बजकर 29 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 16 नवंबर की मध्य रात्रि पश्चात 01 बजकर 18 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। सूर्य सम्पूर्ण सृष्टि की आत्मा है अतः इनके राशि परिवर्तन का सभी प्राणियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। तुला राशि में गोचर करते समय इन्हें नीचराशिगत संज्ञक सूर्य कहा जाएगा। अन्य सभी राशियों के लिए इनका तुला राशि में गोचरकाल का प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दांपत्य जीवन में तो कड़वाहट आ ही सकती है, पति अथवा पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अपेक्षाकृत बेहतर ही रहेगा। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।

वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियाँ कारगर सिद्ध होंगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो भी अवसर उत्तम है।

मिथुन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए नीचराशिगत सूर्य का प्रभाव प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता लाएगा। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है किंतु नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बना है। रचनात्मक और शोपरक कार्यों मेंसफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। परिवार में बड़े भाइयों से तथा कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा।

कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता यद्यपि कार्य क्षेत्र में सफलता दर सफलता मिलती रहेगी फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। परिवार में एकता बनाए रखने में भी परेशानियाँ आयेंगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल रहेगा।