फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीन राशि में चार ग्रहों के संयोग से बना चतुर्ग्रही योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Thu, 11 Apr 2024 03:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Apr 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
sun venus mercury and rahu in meen rashi and make chaturgrahi yog these zodiac sign will be lucky
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका - फोटो : astrology
अप्रैल का महीना ग्रहों के गोचर और युति के लिहाज से बहुत ही खास है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर दूसरे अन्य ग्रहों के साथ युति करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं। वैदिक ज्योतिष में इन योगों का विशेष महत्व होता है। अप्रैल माह में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। मीन राशि में चार प्रमुख ग्रह एक साथ युति बना रहे हैं। दरअसल मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, वाणी और बुद्धि के दाता बुध, सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र और छाया ग्रह राहु का संयोग बन रहा है। चतुर्ग्रही योग से कुछ राशि वालों को अच्छे लाभ के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं राशियां। 
sun venus mercury and rahu in meen rashi and make chaturgrahi yog these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मीन राशि में चार प्रमुख ग्रहों के संयोग से बना चतुर्ग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि में यह संयोग आय और लाभ के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं अगर व्यापारी हैं उन्हें व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होगी। नई योजना कारगर साबित होगी। 

Shani Sade Sati: साल 2038 तक इन राशि के लोगों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती

sun venus mercury and rahu in meen rashi and make chaturgrahi yog these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग दशम स्थान पर बन रहा है। यह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी या कारोबार में आपको कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। जो लोग सरकारी  नौकरी की तैयारी में हैं उन्हे अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में मुनाफे के योग हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। 

शुक्र और सूर्य की युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
sun venus mercury and rahu in meen rashi and make chaturgrahi yog these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए चार प्रमुख ग्रहों की युति विशेष फलदायी होगी। आपकी राशि में यह योग चौथे भाव में बना हुआ है। ऐसे में आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और जो लोग राजनीति में उनको अपने विरोधियों पर विजय हासिल होगी। वाहन और जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed