सभी ग्रहों में सूर्य को प्रमुख ग्रह माना जाता है। 17 सितंबर की आधी रात को सू्र्य 12 बजकर 55 मिनट पर सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश किया। सूर्य इस राशि में 17 अक्टूबर 2017 तक रहेंगे। सूर्य का कन्या राशि में परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह बदलाव शुभ होगा जबकि कुछ के लिए अशुभ हो सकता है।
पढ़ें- शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशियों का नौकरी और बिजनेस से होगा धन लाभ
मेष- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक असर लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है वही व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। सेहत के मामले में सचेत रहने की आवश्कता है। आत्मविश्वास और मेल मिलाप बढ़ेगा।
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष- करियर में इस दौरान अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के संकेत बन रहे है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन इस परिवर्तन से बड़ें निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन- इस राशि के जातको को परिवार में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यो के बीच मनमुटाव हो सकता है यानि की घर की शांति भंग हो सकती है।वहीं नौकरी या व्यापार से पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क- सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के भाग्य में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के लोग जिस काम में अपना हाथ लगाएंगे वह अवश्य ही पूरा होगा। विरोधियो पर काबू करने में आप सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।