फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2024: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानें सिंह राशि के लोगों पर इसका प्रभाव

Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

Sun Transit 2024: सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है और उन्हें सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को आत्मा, ऊर्जा, पराक्रम, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान का कारक माना गया है। 

विज्ञापन
Sun Transit In Scorpio 2024 will Impact On leo Zodiac Sign
Sun Transit In Scorpio 2024 - फोटो : अमर उजाला

Sun Transit 2024: सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है और उन्हें सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को आत्मा, ऊर्जा, पराक्रम और मान-सम्मान का कारक माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति का खास महत्व होता है। यदि वह शुभ स्थिति में है तो जातकों को हर कार्य में सफलता और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। परंतु कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पंचांग के अनुसार सूर्यदेव 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। माना जाता है कि जब भी सूर्य किसी राशि में गोचर करते हैं, तो इसका खास प्रभाव सिंह राशि पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से सिंह राशि के जातकों पर क्या प्रभाव होने वाला है।

Sun Transit In Scorpio 2024 will Impact On leo Zodiac Sign
Sun Transit In Scorpio 2024 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर सिंह राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। आपको कार्य में सफलता से लेकर आर्थिक लाभ की प्राप्त होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके लग्न भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर करके चौथे भाव में जा रहे हैं। ऐसे में राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके जीवन में सुख और संपन्नता लेकर आएंगे। इस दौरान कोर्ट कचहरी के मामले भी सुलझेंगे। इस समय आपको किसी पद की प्राप्ति भी होगी, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

Sun Transit In Scorpio 2024 will Impact On leo Zodiac Sign
Sun Transit In Scorpio 2024 - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर कारोबार में लाभ की प्राप्ति संभव है। इस दौरान किसी निवेश से धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In Scorpio 2024 will Impact On leo Zodiac Sign
Sun Transit In Scorpio 2024 - फोटो : amar ujala

धनु राशि
सूर्य का गोचर धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस समय आपको किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। इस दौरान आप धन के लेनदेन में सावधानी बरतें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं।
 

विज्ञापन
Sun Transit In Scorpio 2024 will Impact On leo Zodiac Sign
Sun Transit In Scorpio 2024 - फोटो : freepik

सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ पूषणे नमः।
ॐ दिनेशाय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ प्रभाकराय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed