सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपके जीवन पर क्या होगा इसका असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- आपकी राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय कराएगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित बीमारी से सावधान रहें। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। विदेश यात्रा का संयोग बनेगा। विदेशी नागरिकता के लिए भी वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि- राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर आय के एक से अधिक साधन बनाएगा उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का योग भी बन रहा है जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे किंतु, परिवार में बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें।
मिथुन राशि- राशि से कर्मभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, यद्यपि पिता से कुछ वैचारिक भिन्नता हो सकती है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से यह गोचर उत्तम सिद्ध होगा। शासन सत्ता से संबंधित कोई काम रुका हो, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों, किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो यह अवसर बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि- राशि से भाग्यभाव में सूर्य का गोचर यात्रा देशाटन का लाभ तो दिलाएगा ही, आध्यात्मिक पक्ष और मजबूत करेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो आने वाला अवसर बेहतर परिणाम कारक रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा।धर्म-कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।