{"_id":"6487e8a51262cf6fa90ac6df","slug":"sun-transit-in-gemini-2023-know-about-lucky-zodiac-signs-benefits-more-details-in-hindi-2023-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Transit 2023: सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Transit 2023: सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Tue, 13 Jun 2023 11:38 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023
- फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून की सायं 6 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 17 जुलाई की सुबह 05 बजकर 07 तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

वृषभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। अपनी वाणी को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने न होने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

मिथुन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव शारीरिक पीड़ा तो दे सकता है किंतु प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी विभाग में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विवादित मामले बाहर सुलझा लेना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके ज्वर तथा शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। इस अवधिके मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन गया हुआ समझें।