फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: 16 जुलाई को कर्क राशि में सूर्य का परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Sun, 15 Jul 2018 11:08 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
sun transit in cancer on 16 july effects on all zodiac
16 जुलाई 2018, सोमवार को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा जोकि अगल महीने की 17 तारीख तक इसी राशि में रहेगा। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है और जिस किसी की कुंडली में सूर्य शुभ भाव में रहता है वह व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान, सफलता और उच्च पद को प्राप्त करता है। सूर्य के मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर होने से सभी 12 राशियों पर क्या असर दिखेगा। आइए जानते हैं।
sun transit in cancer on 16 july effects on all zodiac

मेष राशि-आपकी राशि में सूर्य चौथे भाव में गोचर करेगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की और लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। वहीं पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृष राशि- आपके दुश्मन आप के ऊपर हावी हो सकते हैं। संभलकर रहें। यात्रा के योग बन रहे है। मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकता है।

मिथुन राशि- नई नौकरी मिलने की संभावना है जिसके कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है। यात्रा करते वक्त कोई दुर्घटना घट सकती है। 

sun transit in cancer on 16 july effects on all zodiac
कर्क राशि - सूर्य का आपकी राशि में गोचर करेगा जिसकी वजह से आपका अपने पिता के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि- खास और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसका आपको फायदा आने वाले समय में मिल सकता है। किसी कानून विवाद में फंस सकते है। हालांकि महीने के आखिर सप्ताह में कहीं से धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि- आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन घरेलु समस्याओं में घिर सकते हैं। ऑफिस में वरिष्ठों के द्वारा आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in cancer on 16 july effects on all zodiac
धनु राशि

तुला राशि- सरकारी योजना का लाभ आपको मिल सकता है। मान-सम्मान में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। तुला राशि के जातकों को उच्च पदों पर बैठने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अटके कामों से बाधा दूर होने लगेगी। किसी यात्रा पर जाने से आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होगें।  

धनु राशि- सूर्य का आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर से धन की हानि होने की संभावना दिख रही है। परिवार में लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है अपने गुस्से को काबू में रखें।

विज्ञापन
sun transit in cancer on 16 july effects on all zodiac

मकर राशि- आपको कोई गंभीर बीमारी घेर सकती है। साथ ही रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानी रहेगी अपने व्यवहार को संतुलित रखें।

कुंभ राशि- बेवजह के खर्चों में वृद्धि की संभावना है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जिन्दगी में कुछ बदलाव देखने को भी मिल सकता है।

मीन राशि- समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा जो लोग राजनीति में सक्रिय है उन्हें लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को फायदा हो सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed