फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit: 15 मई से सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, इन 3 जातकों की चमक जाएगी किस्मत

Tue, 09 May 2023 11:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 09 May 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Sun Transit in Aries 2023 Know Three Lucky Zodiac Signs During Surya Ka Vrishabh Rashi Me Gochar
Surya Gochar 2023: - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 मई को अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर शुक्र देव के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। उनके इस गोचर से 3 राशियों को अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 
Sun Transit in Aries 2023 Know Three Lucky Zodiac Signs During Surya Ka Vrishabh Rashi Me Gochar
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि - इस  राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब लग्न में ही होगा। सूर्य का इस भाव में गोचर आपके साहस में वृद्धि करने वाला होगा। इस समय आप और अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके लिए इस समय अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना ही प्राथमिकता होने वाली है। इस गोचर काल के दौरान आपको अपनी मां की ओर से कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को बेहद अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। 
Sun Transit in Aries 2023 Know Three Lucky Zodiac Signs During Surya Ka Vrishabh Rashi Me Gochar
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब दशम भाव से होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपको कार्य स्थल पर जबरदस्त परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपको अचानक से कोई तरक्की भी मिल सकती है। आपके लिए इस समय परिवार की ओर से भी अच्छी मदद रहेगी। अपने पिता के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। अगर पैतृक काम संभाल रहे हैं तो भी आपको लिए अच्छा समय रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit in Aries 2023 Know Three Lucky Zodiac Signs During Surya Ka Vrishabh Rashi Me Gochar
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब तीसरे भाव में होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा और आपको यात्राओं से अच्छा लाभ होगा। इस समय आपके संवाद करने की शैली बेहतर होगी और आप उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त करेंगे। इस समय सूर्य की भाग्य पर दृष्टि के कारण भाग्य का साथ मिलेगा और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने के योग बने हुए है। यह समय आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed