फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Sat, 10 Feb 2024 12:35 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 10 Feb 2024 12:35 PM IST
सार

सूर्य 13 फरवरी को दोपहर बाद 03 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करते कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक गोचर करेंगे

विज्ञापन
Sun Transit In Aquarius 2024 Surya Gochar Rashi Parivartan Kumbh Sankranti Zodiac Sign Effects
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
जगतात्मा सूर्य 13 फरवरी को दोपहर बाद 03 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करते कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। कुंभ राशि पर इनका गोचरकाल अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Sun Transit In Aquarius 2024 Surya Gochar Rashi Parivartan Kumbh Sankranti Zodiac Sign Effects
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
Sun Transit In Aquarius 2024 Surya Gochar Rashi Parivartan Kumbh Sankranti Zodiac Sign Effects
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In Aquarius 2024 Surya Gochar Rashi Parivartan Kumbh Sankranti Zodiac Sign Effects
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिश्रित फल प्रदान करेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
विज्ञापन
Sun Transit In Aquarius 2024 Surya Gochar Rashi Parivartan Kumbh Sankranti Zodiac Sign Effects
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, अग्नि विष  तथा दावाओं के रिएक्शन से बचें। किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। आर्थिक उन्नति भी और होगी महंगी वस्तुओं क्रय करेंगे। काफी दिनों का दियागया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed