फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 14 June : मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को योजनाओं का लाभ मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 14 Jun 2022 12:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को और प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें कोई ऊंचा पदभार भी सौंपा जा सकता है,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु वार करेंगे जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में मेहनत करनी पड़ सकती है,तभी वह मामला सुलझता दिख रहा है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका ध्यान नई-नई योजनाओं की तरफ लगेगा। आप किसी देव स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और परिवार में छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति होने पर आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। क्रिएटिव अथवा बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल बढ़ेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिमाग में कुछ नहीं योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। जो काम आपको अत्यधिक प्रिय हो,आपको वही करना होगा,तभी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आप अपने सीनियर्स का सहयोग पाने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। आप किसी कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करेंगे और उसमें मन मुताबिक लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे और जो लोग विवाह योग्य हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलेगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed