फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Yog: मंगल और शनि ने बनाया नवपंचम राजयोग, इन 3 राशि के जातकों को होगा अच्छा मुनाफा

Fri, 17 Mar 2023 12:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sun Mars Planet transit to make Navpancham Yog These Zodiac Sign will be Lucky
वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के राजयोग कहे गए हैं और उन्ही में से एक है 'नवपंचम राजयोग'
वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के राजयोग कहे गए हैं और उन्ही में से एक है 'नवपंचम राजयोग', दरअसल जब 2 ग्रह एक दूसरे से त्रिकोण भाव में स्थित हो तो इस राजयोग का निर्माण होता है। गोचर में भी अगर ऐसा है तो उसके जातक को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इस समय मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके है और शनि कुम्भ में उदय होकर गोचर कर रहे हैं। इस समय शनि से मंगल पंचम और मंगल से शनि नवम भाव में विराजमान हैं। ऐसे में इसे एक राजयोग की संज्ञा दी जाएगी। इस 'नवपंचम राजयोग' से 3 राशि के जातकों को बढ़िया मुनाफा प्राप्त होगा और उनकी किस्मत भी उनका पूरा साथ देगी। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है। 
Sun Mars Planet transit to make Navpancham Yog These Zodiac Sign will be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे और शनि एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। दोनों ही ग्रह अपने अपने अनुकूल भाव में विराजमान है तो जाहिर सी बात है आपके लिए यह राजयोग सबसे अधिक प्रभावी होगा। इस राजयोग के प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि, भाइयों से लाभ और कारोबार में फायदा जैसी चीज़ें दिखाई दे रही है। इस समय आपको यात्राओं से लाभ होगा। जो जातक तकनीकी फील्ड से जुड़े हैं उन जातकों को इस समय प्रसिद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। 
Sun Mars Planet transit to make Navpancham Yog These Zodiac Sign will be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि छठे वहीं मंगल दशम भाव में विराजमान हैं। शनि छठे में और मंगल दशम भाव में बेहद ताकतवर हो जाते हैं। इस राजयोग के प्रभाव से आपको कार्य स्थल पर प्रमोशन मिल सकता है वहीं कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है। आपके लिए मंगल शनि का राजयोग आपके सभी शत्रुओं को खत्म करने का काम करने वाला है। इस समय आपको कहीं से बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। काफी समय से अगर कोई संपत्ति लेना चाह रहे थे तो वो सपना अब पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Mars Planet transit to make Navpancham Yog These Zodiac Sign will be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि लग्न में वही मंगल पंचम भाव में विराजमान हैं। इस राजयोग के प्रभाव से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। इस समय आपको अपने कारोबार के विस्तार के मौके मिल सकते हैं। अगर आप मशीन के काम से जुड़े हैं तो शनि आपको इस समय फायदा देंगे। मंगल के प्रभाव से इस समय बड़े भाई और मित्रों की मदद प्राप्त होगी। मंगल शनि का यह नवपंचम राजयोग आपके जीवन में धन की वृद्धि करने वाला होगा। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है उनके लिए भी समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed