फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: होली बाद सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन तीन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

Wed, 05 Mar 2025 06:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 05 Mar 2025 06:57 AM IST
सार

Surya Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है और वह सिंह राशि के स्वामी है। 

विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan 2025 date and time These Zodiac Signs will get Benefits
Surya Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Surya Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है और वह सिंह राशि के स्वामी है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं, साथ ही उसे करियर व व्यापार में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। वहीं सूर्यदेव एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं और इसके बाद वह अगली राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। बता दें, सूर्यदेव एक बार फिर राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 15 मार्च को मीन राशि में एंट्री लेंगे, जिससे इन तीन राशियों का भाग्योदय हो सकता है और इन्हें हर क्षेत्र में विशेष पहचान मिलने की भी संभावना है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं..

Surya Rashi Parivartan 2025 date and time These Zodiac Signs will get Benefits
जीवनसाथी का साथ व सहयोग बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति संभव है। कोर्ट में यदि कोई मामला लंबे समय से चल रहा है, तो अब राहत मिलने के योग है। अतिरिक्त आय के नए स्त्रोत भी आपको मिलेंगे। इस दौरान काम के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ व सहयोग बना रहेगा।

Surya Rashi Parivartan 2025 date and time These Zodiac Signs will get Benefits
वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
सूर्य के मीन राशि में जाने पर धनु राशि वालों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। नौकरी की तालाश कर रहे युवकों को नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान परिवार के साथ-साथ आपको संतान पक्ष की ओर से भी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan 2025 date and time These Zodiac Signs will get Benefits
सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
यह समय मीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको व्यापार में मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध मजबूत बना रहेगा। इस दौरान ससुराल की ओर से आपको एक महंगा उपहार मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

Rahu Nakshatra Parivartan 2025: राहु गुरु के नक्षत्र में बदलेंगे चाल, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय
Chandra Grahan 2025: होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में देगा दिखाई ?





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed