फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्रवार को राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Fri, 23 Oct 2026 06:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 23 Oct 2026 06:28 AM IST
सार

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान करने से सुख-समृद्धि आती है। राशि के अनुसार मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से शुक्र ग्रह को मजबूत करने और देवी की कृपा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए खास मंत्र।

विज्ञापन
shukrawar upay and puja mantra according to rashi
Shukrawar Ke Upay - फोटो : अमर उजाला

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने, मंत्रों का जाप करने और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन उनकी आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की जाती है। मान्यता है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी के विभिन्न नामों का जाप करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। वहीं, शुक्रवार के दिन राशि के अनुसार कुछ खास मंत्रों का जाप भी शुभ माना गया है, इससे कुंडली में शुक्र का स्थान मजबूत बनता है। साथ ही इसे शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्ति का सरल उपाय भी माना गया है। ऐसे में आइए इन मंत्रों को जानते हैं।

Trending Videos
shukrawar upay and puja mantra according to rashi
Shukrawar Ke Upay - फोटो : adobe stock
  • मेष राशि के जातक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ नित्यागतायै नमः' या 'ॐ कान्तायै नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए 'ॐ महादेव्यै नमः' या 'ॐ कालरात्र्यै नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। 
  • मिथुन राशि के जातक शुक्रवार को 'ॐ परमायै नमः' या 'ॐ कामिन्यै नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करें।
shukrawar upay and puja mantra according to rashi
Shukrawar Ke Upay - फोटो : adobe stock
  • कर्क राशि के जातकों के लिए 'ॐ भद्रकाल्यै नमः' या 'ॐ कुलीनायै नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। 
  • सिंह राशि के जातक मां लक्ष्मी की आराधना करते हुए 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। 
  • कन्या राशि के जातक शुक्रवार को 'ॐ श्रीं ऐं सौं' मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे मन शांत होता है।
  • तुला राशि के जातकों के लिए 'ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के साथ सुख-समृद्धि की कामना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukrawar upay and puja mantra according to rashi
Shukrawar Ke Upay - फोटो : adobe stock
  • वृश्चिक राशि के जातक शुक्रवार को 'ॐ ऐं क्लीं सौं' मंत्र का जाप कर सकते हैं। मां लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाकर श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करें।
  • धनु राशि के जातकों के लिए 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
  • मकर राशि के जातक शुक्रवार को 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे अटके काम बनते हैं।
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना एक सरल विकल्प है।
  • मीन राशि के जातक शुक्रवार को 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed